पुलिस थाने में दुष्कर्म का प्रयास

raped-girls-price-bid-70-thousand-rupeesजयपुर। झुंझुनूं जिले के खेतड़ी पुलिस थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल ने हैड कांस्टेबल सतीश कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

महिला कांस्टेबल ने रिपोर्ट में बताया कि 18 फरवरी को वह पुलिस थाने में ड्यूटी कर रही थी। उस समय अकेली देखकर हैड कांस्टेबल सतीश कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद 27 मई को भी सतीश ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हैड कांस्टेबल सतीश उसे लगातार परेशान करता रहा।

हैड कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस थाने में रविवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं खेतड़ी थानाधिकारी रामनिवास गुर्जर का कहना है कि थाने में ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है। आपके पास गलत जानकारी है।

error: Content is protected !!