बुवाई के समय भी नहीं मिल रहे खाद बीज – चौधरी

arainअंराई। शनिवार को भाजपा पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी ने अंराई क्षेत्र के गांवों का दौरा कर किसानों के अभाव अभियोग सुने। किसानों ने चौधरी को बरसात होनें पर भी सरकार द्वारा समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं होनें की बात कही। बिजली की दरों में बढोतरी को लेकर भी किसानों ने पूर्व विधायक चौधरी के समक्ष गहलोत सरकार के प्रति रोष जताया। पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लोकलुभावन घोषणाएॅ कर किसानों को उलझाने में लगी है। सरकार कों किसानों की फिक्र नहीं है। पूर्व विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बिजली की दरों में बढोतरी को लेकर रोष जताया। इस दौरान चौधरी ने कटसूरा, अंराई, लाम्बा, आकोडिया, काशीर, जोरावरपुरा, बोराडा, आदि गावों का दौरा किया। मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, युवा मौर्चा अध्यक्ष धर्मराज चौधरी, सुखलाल चौधरी, रामेश्वर भीचर, शैतान चौधरी सहित कार्यकर्ता पूर्व विधायक के साथ थे।
मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!