भा.ज.पा. ने किया पेट्रोल कीमतों में हुई वृद्धि का विरोध

bjp logoअजमेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाअध्यक्ष रासासिंह रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक वासुदेव देवनानी अनिता भदेल पूर्व अध्यक्ष शिवंशकर हेड़ा, न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन, उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, कैलाश चन्द कच्छावा, उप महापौर अजीत सिंह राठौड़, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, बी.पी. सारस्वत, गोपाल बंजारा, पूर्व महामंत्री तुलसी सोनी, मण्डल, अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, घीसु गढ़वाल, नरपत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, महिला मोर्चा की कमला गोखरू, जयन्ती तिवारी, सरोज, जाटव, भाजपा नेता वीरेन्द्र वालिया, खेमचंद नारवानी, विनिता जैमन एवं सभी भा.ज.पा. नेताओं ने पैट्रोल व डीजल की कीमतों में की गयी अप्रत्याक्षित वृद्धि का जबर्दस्त विरोध करते हुए केन्द्र सरकार से कीमतों में दखल देते हुए की गयी वृद्धि को तुरन्त वापस लेने की मांग की। भा.ज.पा. नेताओं ने पहले से ही मंहगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता की पीठ पर इस वृद्धि को कोडे की संज्ञा देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार रूपये की गिरती हुई कीमत को संभालने की जगह आम जनता को मंहगाई दर मंहगाई का तोहफा दिये जा रही है।
-जितेन्द्र कुमार मित्तल
अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ
मो. 9828528512
error: Content is protected !!