सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भरत सिंह बुधवार को कोटा से देवली आये एंव राजस्थान राज्य निर्माण एंव विकास निगम लिमिटेड द्वारा देवली से केकड़ी तक कराये जा रहे सड़क विकास कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास निगम के परियोजना निदेशक अनूप गहराना को कार्य की प्रगति बढ़ाकर कार्य को 15 सितम्बर 2013 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। केकड़ी में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनायें जा रहे 125 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया एंव सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
भरत सिंह द्वारा केकड़ी से मालपुरा होते हुए जयपुर सडक का निरीक्षण भी सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों एवं रियायत ग्राही के प्रतिनिधी के साथ किया गया। उक्त सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा वर्षा ऋतु मे निर्माण की वजह से सड़क मार्ग बाधित नही हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। भरत सिंह द्वारा यातायात के लिए सुरक्षा सम्बन्धित सभी सुरक्षा उपाय करने के आदेश दिये।