अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के अंर्तगत आने वाले सभी कॉलेजो की प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट शुक्रवार केा जारी कर दी गयी। वहीं जीजीसीए कॉलेज प्राचार्य डॉ चित्रा अरोड़ा ने बताया कि कटऑफ लिस्ट नोटिस बोर्ड पर भी लगायी गयी है और ऑनलाइन भी देखी जा सकती है। जिन छात्राओ का फर्स्ट कटऑफ लिस्ट में नाम आ गया है उनको 3 जुलाई तक फीस जमा कराना आवश्यक है अन्यथा उनके प्रवेश निरस्त कर दिये जायेगें। साथ ही प्राचार्य अरोडा ने बताया कि दूसरी कटआफॅ लिस्ट 4 जुलाई को निकाली जायेगी। लिस्ट में जिन छात्राओ का नाम आया है उनमे भारी उत्साह देखा गया।