सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तीन दिन में 2118 नि:शुल्क जाँचें

अजमेर। मुख्यमंत्री नि:शुल्क जाँच योजना के तहत दूसरे चरण में एक जुलाई से प्रारम्भ नि:शुल्क जाँच के तहत अजमेर जिले के 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 2118 नि:शुल्क जाँच की गई है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दीपक उप्रेती द्वारा आज प्रात: ली गई वीडिय़ो कान्फ्रेसिंग में जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने यह जानकारी देते हुए यह बताया कि आगामी 15 अगस्त से इस योजना के शुरू तीसरे चरण में अजमेर जिले के 55 स्वास्थ्य केन्द्रों पर यह योजना प्रारम्भ होगी और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
श्री गालरिया ने बताया कि आगामी 15 अगस्त से जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 12 डिस्पेंसरी पर यह सुविधा प्रारम्भ होगी। सभी केन्द्रों पर आवश्यक उपकरण व तकनीकी स्टॉफ लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जनसुनवाई में अतिरिक्त कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण हरचन्दानी मौजूद थे।

error: Content is protected !!