अजमेर। संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत कल 5 जुलाई को प्रात: 10 बजे बर द्वितीय, 12 बजे बाडी, 1 बजे जालिया द्वितीय में बी.पी.एल. परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता के चैक वितरित करेंगे। श्री कुमावत ने आज गुढाखुर्द, नानसी, कैरोट तथा पाड़लिया ग्राम पंचायत में बी.पी.एल. परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता के चैक वितरित किये।