ग्राम रेल का बाडिया अभावग्रस्त घोषित

अजमेर। आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग के सचिव श्री कुलदीप रांका ने अजमेर जिले की मसूदा तहसील के ग्राम गुहावडी के स्थान पर ग्राम रेल का बाडिया को अभावग्रस्त घोषित किया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि पूर्व में गुहावड़ी एवं आरजी गुहावडी दो गांव को अभावग्रस्त घोषित किया गया था उक्त दोनों एक ही गांव हैं।

error: Content is protected !!