अजमेर / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सैयद इब्राहीम फखर ने अन्य राज्यां की तरह राजस्थान में भी राष्ट्रगान को मनोरंजन के स्थानों पर जैसे सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स आदि आदि में फिल्म के शुरू में अनिवार्य करने की मांग करते हुऐ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि यदि कांग्रेस सरकार ऐसा करने में असफल रहती है तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 17 अगस्त से हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपनी उपरोक्त मांग के संदर्भ मंे लोगांे से जुडेगा तत्पश्चात अवश्यक हुआ तो आंदोलन भी करेगा। राष्ट्रहित में यह आवश्यक है कि मनोरंजन के स्थानों पर भी लोगों के राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत रहे। जिसके लिए आवश्यकत है कि उपरोक्त कदम को उठाया जाये।