भाजपा महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न

BJP mahila morcha01अजमेर। अजमेर भाजपा महिला मोर्चा शहर और देहात की संयुक्त बैठक रविवार को होटल दाता इन में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर महिलाओं को दायित्व सौंपने और 18 अक्टूबर को जयपुर में होने वाली प्रादेशिक आक्रोश रैली केा सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरोज प्रजापति ने महिलाओं को संबोधित करते हुए रैली के संबंध में जानकारी दी। सरोज प्रजापति ने विशेष रूप से अजमेर की महिला जनप्रतिनिधियो से व्यक्तिगत मुलाकात की। बैठक का संचालन पार्षद भारती श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर  विधायक अनिता भदेल, संभाग प्रभारी डां कमला गोखरू, शहर प्रभारी सरोज जाटव, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, शहर अध्यक्ष जयन्ती तिवारी, महामंत्री प्रेमलता बुगालिया, कमला जिरोता, इन्दु शर्मा, कमला साहू, बीना सिंगारिया, संतोष मेधवंशी, मंडल अध्यक्ष अनिता बैरवा, कल्पना कासवा, सीमा गोस्वामी, आशा राजपुरोहित, संपत भाटी, मधु मंगलानी, मधु शर्मा, मंजूला सहित शहर और देहात की महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

1 thought on “भाजपा महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न”

Comments are closed.

error: Content is protected !!