पशुपालकों के लिए बनेगी विश्रामस्थली

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने पुष्कर मेला मैदान क्षेत्र में विश्राम स्थली की जगह चिंहित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर ने यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला मेला विकास प्राधिकरण की बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि पुष्कर मेला क्षेत्र में पशुपालकों व तीर्थयात्रियों के लिए यह विश्राम स्थली बनेगी। बैठक में सरवाड़, हासियावास व अन्य मेलों के राज्य स्तर पर पंजीकरण कराने का भी निर्णय हुआ। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री जेड.बी. मिर्जा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!