उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि पाकिस्तान भारत के विरुद्ध छद्म युद्ध कर रहा है। वहाँ का सत्ता एवं सैन्य प्रतिष्ठान आतंकवादियों को प्रत्यक्ष समर्थन एवं सहयोग दे रहा है। 2004 में पाकिस्तान से यह स्पष्ट सहमति बनी थी कि जब तक वहाँ की भूमि का आतंकवाद के लिए उपयोग होगा, कोई वार्ता नहीं होगी।
किरण नें कहा कि कांग्रेस सरकार की कायर नीतियों के कारण अब जम्मू आतंकवादियों का बड़ा निशाना बनता जा रहा है। आतंकी घटनाएं पाकिस्तानी सरकार की सुनियोजित व्युहरचना से ही हो रही है। ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ वार्ता शहीदों का अपमान होगा। आतंकवाद और वार्ता साथ साथ नहीं चल सकती है।