विवेकानन्द आश्रम: बारिश से ढ़ही दीवार बनाने की मांग

4मदनगंज-किशनगढ़। मां भारती रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी प्रभाती लाल जाट को सीटी रोड स्थित विवेकानन्द आश्रम का पुन निर्माण करवाने सम्बन्धित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि विवेकानन्द आश्रम स्वामी विवेकानन्द के किशनगढ आगमन की स्मृति में निर्मित होकर किशनगढ की ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर है जहां स्वामीजी के आदर्शो के अनुशरण की प्रेरणा मिलती है। अभी हाल ही में बारीश की वजह से आश्रम का सिटी रोड की तरफ वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ढह गया था जिससे आश्रम सहित विवेकानन्द जी की प्रतिमा के भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है वहीं गुदोलाव झील की चादर चलने से पाल के क्षतिग्रस्त हो रही है। ज्ञापन में विवेकानन्द आश्रम के पुन निर्माण व जीर्णोद्वार करवाने व गुन्दोलाव झील की पाल की मरम्मत कराने के लिये सम्बन्धित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश देकर शीघ्र कार्य करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालो में रक्षा मंच के सरंक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा, दिवाकर गौड, राजेश कलवार, अश्विनी परिहार, शरद पारीक, गोपीराम जाट, दिनेश लखन, विजय पारीक आदि थे।

गुरूवन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
12बुधवार को भारत विकास परिषद द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय किशनगढ़ मे गुरूवन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर मालार्पण व दीप प्रज्जलन कर वन्दे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया । छात्रो को सम्बोधित करते हुए प्रद्यानाचार्य रामचन्द्र शर्मा, परिषद के आर पी शर्मा, एस के बंसल, पवन अग्रवाल ने गुरू का महत्व बताया एवं छात्रो को उनके दायित्व, कर्तव्य व संस्कारो से अवगत कराने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुकुट बिहारी मालपानी ने अपने उदबोधन मे छात्रो को सस्ंकारित करने पर जोर दिया। उत्तम परिणाम देने पर विद्यालय की शिरामणी हेनिस, सूरज करण यादव, अनुज शर्मा, सरिता गोस्वामी, सूरेन्द्र गंगवाल, मधु, दामोदर कुमावत, विजय मीणा, बंशीलाल यादव, दिनेश पारीक को श्रीफल, उपरना व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया विद्यार्थियों में अभिषेक टिंकर, प्रशान्त शर्मा, रामजी चौधरी, वैभव पालीवाल, जुबेक अहमद, मनीष पारीक, अनुराग शर्मा, गोविन्द राम , अर्जुन खटीक, ओमप्रकाश, जतन लाल, रामधन जाट, दिपक सैनी, राजेश महावर, वासुदेव शर्मा, धनराज, अजय शर्मा, मुकेश वैष्णव, मोहन सिंह चौधरी, देवेश कुमार शर्मा, गणैश मालाकार, रोनक साहू, दिनेश मालाकार, दिनेशक, अकिंत, अजय छीपा को प्रशस्ती पत्र व ज्ञानवर्धक पुस्तके भेट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर निबन्ध प्रतियोगिता में द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र कमलेश वर्मा, कृषभ अग्रवाल का भी परिषद ने सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र गंगाराम पूनिया का आई ए एस में चयन होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के आर पी शर्मा, पवन अग्रवाल, एस के बसंल, सामदत्त बंसल, मुकुट बिहारी मालपानी, गोविन्द अग्रवाल मौजूद थे। अन्त मे राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम का संचालन सोमदत्त बंसल ने किया।

मरणोरान्त किया नेत्र दान
3हाऊसिंग बोर्ड निवासी पुष्पादेवी पत्नि स्व रामवतार केजरीवाल के देहान्त होने पर उनके पुत्र अरविन्द केजरीवाल ने नेत्रदान करवाकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। यह प्रयास भारत विकास परिषद व सुनील केजरीवाल की प्रेरणा से हो सका। नेत्र दान कि प्रक्रिया आइ बैंक सोसाइटी ने पूर्ण करवाई। नेत्र दान प्रक्रिया में हरिकिशन छापरवाल, सोमदत्त बंसल व परिजनो को सहयोग रहा।

रामलीला का भव्य शुभारम्भ
श्री बजरंग रामलीला मण्डल सांवतसर द्वारा 13 दिवसीय रामलीला आयोजन का शुभारम्भ भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आरती कर एवं रामलीला मंच का फीता काटकर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी द्वारा विधि विधान से किया गया । शुभारम्भ के अवसर पर चौधरी ने अपने उद्बोधन मे काहा की 21वीं सदी मे त्रैतायुग मे जन्मे हिन्दू समाज के आराध्य देव भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर बनी श्रीरामचरित्र मानस का मंचन करना अपने आप मेे चुनौती है। रामायण हमे बेटे का बाप के प्रति कर्तव्य, पत्नि का पति के प्रति कर्तव्य एवं भाई का भाई के प्रति भाईचारा सिखाती है। समारोह के अध्यक्ष शम्भू शर्मा ने भी रामायण के प्रसंगो पर अपनी बात रखी। इससे पूर्व रामलीला संयोजक श्यामसुन्दर वैष्णव, अध्यक्ष मोहनलाल किलावत, बाबूलाल अग्रावत, देवकिशोर गुर्जर व श्योराम चाड़ ने आगन्तुक अतिथियो का स्वागत किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि राजू बाहेती, रघुनाथ चुंडीवाल, नेमीचन्द जोशी, सूरजमल चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष रवि वैष्णव थे । शुभारम्भ पर स्थानीय कलाकारो द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियो दी गयी। शुभारम्भ के इस अवसर पर गिरधारीलाल गुर्जर, भैरूलाल डसाणिया, पूर्व रामकरण खटाणा, सांस्कृतिक संयोजक गणपत शर्मा, मुरलीधर वैष्णव, चतुर्भुज प्रजापति, रामलीला निर्देशक शंकरलाल कारपेन्टर, व्यवस्थापक बाबूलाल अग्रावत, मनोज वैष्णव, विश्राम चाड़, परमेश्वरलाल वैष्णव सहित सांवतसर क्षेत्र के सैकडो लोग उपस्थित थे।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!