अजमेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बैनर तले नारी सुरक्षा को लेकर अजमेर महानगर की छात्राओं ने विद्यालय छात्रा प्रमुख आयशा थारवानी के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। वर्तमान सरकार नारी सुरक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नही है इस कारण राज्य में आये दिन नारीयों पर अत्याचार के मामले बढ रहे है। जिससे नारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। कन्या महाविद्यालयों और विद्यालयों में पढने वाली छात्राओं के साथ वाहनों, कॉलेज के बाहर और टैम्पो स्टैण्ड जैसे सार्वजनिक स्थलो पर अश्लीलता और छेडछाड़ जैसी धटनाए होती रहती है। जिससे नारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर करती है। इसलिए छात्राअेां ने शुक्रवार को संगठित होकर कलैक्ट्रेट चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फंूका और मांग की कि कन्या महाविधालय में महिला पुलिस बल तैनात किया जाए और महाविधालय परिसर के आस पास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाए। जिससे आए दिन लडकियों के प्रति बढ रही छेडखानी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। प्रदर्शन करने वालो में राजकिय कन्या महाविद्यालय छात्रासंघ उपाध्यक्ष आयुषी माहेश्वरी, निकिता कश्यप, रेखा गोस्वामी, सुनीता चौधरी, रैना शर्मा, सलोनी, सुनीता आर्य, अदिति, पूनम, दिपिका, रेनू कंवर सहित अनैक छात्राएं मौजद थी।