अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो अब खुद भ्रष्टाचार के आरोपो में घिर रहा है। अरबन कोपरेटीव बैंक लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक ब्रजराज सिंह ने अदालत में इस्तगासे के जरीए कई लोगो को आरोपी बनाया है। जिसमे एसीबी के एएसपी भंवर सिंह नाथावत, उपअधिक्षक नरपत सिंह चौहान, भीम सिंह बीका, निरीक्षक लोकेश त्रिपाठी सहित 8 अन्य लोगो के खिलाफ धोखाधडी और गबन सहित आईपीसी की एक दर्जन से अधिक धाराओ मे मामला दर्ज कराया है। साथ ही सिविल थाने में बैंक के पूर्व प्रबंधसंचालक हनुमान प्रसाद कच्छावा, किशनगढ के अन्नत श्री मार्बल्स के गोविंद गर्ग, आकाश गर्ग और रूक्मणी गर्ग को आरोपी बनाया है। सिविल लाईन थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर नामजद लोगो के विरूद्ध मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है।
