अनीता भदेल ने जगह-जगह जाकर किया दौरा और ली बैठके

अनिता भदेल
अनिता भदेल

अजमेर। दक्षिण विधायक व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती अनीता भदेल ने आज अपने क्षेत्र में बैठके ली और क्षेत्र का दौरा किया। श्रीमती अनीता भदेल ने प्रातकाल से ही अपने क्षेत्र का दौरा आरम्भ किया। सुबह 07 बजे से 09 तक वार्ड नं. 45 के पार्षद पवन बैरवा के क्षेत्र और एल.आई.सी. मंे जनसम्पर्क किया। उसके बाद मेयो कॉलेज में, रामगंज स्थित दलित सेना के कार्यालय पर अध्यक्ष मुकेश डंजा के साथ बैठक की और सांय 04ः30 बजे अजयनगर स्थित हनुमान मंदिर पर पुजा-अर्चना की। सांय 05 बजे सीता गौशाला पर भागवत कथा सुनी  और गौ-माता की पुजा की। तत्पश्चात् पर्वतपुरा बाईपास स्थित सेठी कॉलोनी में विभिन्न शिक्षक संघ संगठनों से मुलाकात की। सांय 06 बजे धोलाभाटा में राजीव नगर, अयोध्या नगरी, कपिलवस्तु कॉलानी आदि क्षेत्रों की बैठकों मंे भाग लिया और जहँा क्षेत्रवासियों ने आश्वस्त किया कि दक्षिण विधायक व भाजपा की प्रत्याक्षी श्रीमती अनीता भदेल को सत्ता में लायें और श्रीमती वसुन्धरा राजे को राज्य सरकार में स्थापित कर मुख्यमंत्री बनाये।

पहाडगंज स्थित जटिया कॉलानी में बैठक ली और वहाँ रेगर समाज के व्यक्तियों से मुलाकात कर रेगर समाज से समर्थन माँगा तत्पश्चात् रात्रि 08 बजे खानपुरा क्षेत्र में बैठक में भाग लिया। रात्रि 08ः30 बजे सांई विहार कॉलोनी व दिपावली व स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया।
इस मौके पर विशाल वर्मा, देवेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश कच्छावा, घीसुलाल गढ़वाल, हेमन्त सांखला, रंजन शर्मा, कपिल अरोड़ा, गौरव टांक, दिनेश चौहान, अजय, राजेश, ललित शर्मा और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला प्रचार मंत्री
कंवल प्रकाश किशनानी
error: Content is protected !!