कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया-वसुंधरा

a1a2a3a4अरांई। काग्रेंस सरकार ने निशुल्क दवा क ा जाल बुनकर ग्रामीण जनता में जहर परोसा कर भोली भाली जनता के साथ विश्वास घात किया है। सता में आते ही भाजपा वापस पिछडे राजस्थान को पूरे भारत के राज्यों में प्रथम स्थान पर लाकर खडा करेगी। उक्त उद्बोधन पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की चुनावी सभा में सम्बोधित करते हुए कहा। साथ ही राजे ने काग्रेंस सरकार द्वारा बैरोजगारों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए काग्रेंस सरकार को कुशाषित सरकार बताया। उन्होने कहा कि 65 वर्षो से देश पर कांग्रेस का राज रहा परन्तु देश का विकास नहीं हुआ सका। आज गुजरात में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित और उन्नति क े पथ पर अग्रसर है जबकि आज भी राजस्थान में गहलोग सरकार हिन्दु-मुस्लिमों को लड़ा कर सत्ता में आने के प्रयास कर रही है। जिससे सब प्रदेश हम से आगे निकल गये और राजस्थान पीछे रह गया। भारतीय जनता पार्टी ही देश के चहुंमुखी विकास का एक मात्र विकल्प है। राजे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काग्रेंस सरकार अस्पतालों में चिकित्सक नहीं लगा पायी, सडकों की दुर्दशा को झेलते हुये ग्रामीणों को हादसों का शिकार होना पडा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर भी राजे ने अकुंश लगाने का विश्वास दिलाया। राजे ने भाजपा सरकार को छत्तीस कोम की सरकार बताते हुए सुशासन लाने का संकल्प दिलाया। सभा में वसुन्धरा राजे ने अरंाई मुख्यालय पर महाविद्यालय खोलने, रीकों औद्योगिक क्षेत्र, विद्युत विभाग का मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों व स्टाफ की पूर्ति आदि घोषणाएं की। वहीं कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने सम्बोधित कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। समारोह को पूर्व विधायक करतार चौधरी, किशनगढ़ चेयसमेन गुणमाला पाटनी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, महेन्द्र पाटनी, मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया ने संबोधित किया। सुरेश दरडा, अरांई प्रधान पारसी देवी जाट, किशनगढ़ मार्बल एसोसियन अध्यक्ष सुरेश टांक, जयनारायण गुर्जर, देवसेना प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, महिला मौर्चा अध्यक्ष सीता देवी रियाड, गोपाल गुर्जर, पूर्व सरपंच हरीराम दण्ड, राजपूता समाज अध्यक्ष मूलसिंह राठौड गोली, रतन दुल्थानिया, सहित बीजेपी कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे। जन सभा में आस-पास के गावों से करीब बीस हजार लोग वसुन्धरा राजे के भाषण को सुनने अरांई पंहुचे।
आरोपों का पिटारा खोला
पूर्व मुख्य मंत्री वसुन्धरा राजे ने कांग्रेस के खिलाफ आरोपों का पिटारा खोल दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी कहते है कांग्रेस कल की सोचती है तो उन्होने कहा यह कल कब आयेगा। देश को पेंसठ साल हो गये लेकिन कांग्रेस का कल अभी तक नहीं आया। देश को विकास आज चाहिए अब इंतजार करना मुर्खता है। वक्त आ गया है देश को बीजेपी उचित नेतृत्व देने को तैयार है। बीजेपी के राज में देश विश्व के मानचित्र में उभर कर सामने आया था। हमने पाकिस्थान को बता दिया था कि हम आन बान और शान वाले लोग है। उन्होने बताया कि राज्य के तीन मंत्री महिला उत्पिडन के मामले में सजा काट रहे है। जिस पार्टी में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना नहीं हो वे क्या महिला उन्मूलन की बात करेगें। महिला उत्पिडन से राज्य की साख का धक्का लगा है। राज्य में शिक्षा स्तर गिर गया है। गुणवत्ताहीन शिक्षा प्रणाली से युवाओं में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। देश एवं राज्य की गलत नितियों से मंहगाई चरम सीमा पर पंहुच गई। कांग्रेस की निति से देश में 70 प्रतिशत गरीबी फेल गई है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी नरेगा योजना को शीर्ष से जमीन पर पहुंचा दिया है। सरकार साढ़े सार साल सोती रही और चुनाव से पहले लोगो को सीधे रूपये बांट कर वोट लेने आ गई। लोगो को सीधे रूपये नहीं बल्कि सम्मान के साथ रोजगार चाहिए।
भाजपा घोषणा पत्र विकासात्मक
वसुन्धरा राजे ने बताया कि भाजपा घोषणा पत्र राज्य के विकास में भागीरथी विकास लेकर आया है। भाजपा आई तो सबसे पहले शिक्षा को मौलिक स्तर पर पंहुचाएगी। उन्होने कहा कि शिक्षा निति देश की होगी। शिक्षकों को टेट से मुक्त कर सीधी आरपीएससी से चयन की सुविधा दी जाएगी। जिससे कम समय में नियुक्तियां देकर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडा जा सके। किसान को 1 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगा, पंजीकृत बेराजगारों को सरकार की गारण्टी पर 20 लाख तक की ऋण सुविधा, कृषि कार्य के दोरान मृत्यु पर पांच लाख का मुआवजा, 24 धण्टे घरेलु बिजली, राष्ट्रीय पर्व पर सरकार सम्भाग स्तर पर आकर लोगो के बीच आकर उनके विकास में सहायक बनेगी। उन्होने बताया कि राज्य को पुन: सोने की चिडिया बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
पैली तो ऊ परऊ निकलगी अब क आगी :– वसुन्धरा राजे के हैलीकाप्टर को देखते ही सभा सुनने आये ग्रामीण २००३ के चुनावों की चर्चा करने लग गया। चर्चा के दौरान ग्रामीणों एक दूसरे को पैली तो ऊ परऊ निकलगी अब क आगी जैसी बात दोहरा रहे थे। मालूम हो कि सन् २००३ के चुनावों में वसुन्धरा राजे की अरंाई मुख्यालय पर बडी चुनावी सभा होना प्रस्तावित थी। जो भाजपाईयों के अनुसान प्रशासन द्वारा सिगनल नहीं देने जैसे कारणों को लेकर कार्यक्रम निरस्त हो गया था।
हैलीकाप्टर देखने उमडी भीड :– वसुन्धरा राजे के हैलीकाप्टर द्वारा हैलीपैड पर उतरते ही भारी संख्या में ग्रामीण बच्चों, महिलाओं, पुरूषों की भीड उमड पडी।
पालडी ने दिया भाजपा को समर्थन:- अरंाई में हुई सभा में निर्दलीय प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पालडी ने पार्टी की नीतियों से खुश होकर भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को अपने समर्थकों के साथ समर्थन दिया। इसी प्रकार सभा के दौरान देवसेना प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने वसुन्धरा राजे को समर्थन देते हुए गुर्जर समाज के लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान वसुन्धरा राजे ने पालडी का माला पहनाकर स्वागत किया।
निर्दलीय प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस :– वसुन्धरा राजे की सभा समाप्त होने के पश्चात निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह चौधरी, सत्यनारायण सैन ने भी ढोल बाजों के साथ अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर प्रचार प्रसार करते हुए अपने समर्थन में वोट मांगे।
३४ हजार की जैब कटी :– भाजपा की सभा में वसुन्धरा के उद्बोधन को सुनने पहुंचे अरंाई निवासी दो युवकों की १९०००, व १५००० रूपये की जेब कट गई। इस दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक सदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक रामगंज मण्डी कोटा का बताया जा रहा है। अरंाई पुलिस ने युवक से १२००० रूपये की राशि भी बरामद की है। पीडितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिलाओं ने दिखाया उत्साह :- वसुन्धरा राजे को देखने के लिए उमडी भीड में पुरूषों के बराबर आस पास के गांवों से महिलाओं भी टै्रक्टरों में बैठकर सभा में पहुंची। वहीं स्कुली छात्र छात्राएं भी स्कूल डै्रस में नजर आयी।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!