केकड़ी में खूब गरजीं वसुंधरा राजे

a1a2a3केकड़ी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार को यहां से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौत्तम के समर्थन में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर खूब गरजी। राजे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई से अब जनता त्रस्त हो चुकी हैं और सिर्फ चुनावों का इंतजार कर रही हैं। राजे यहां दोपहर बाद 4 बज कर 11 मिनट पर जयपुर रोड़ पर स्थित सीपीएड कॉलेज परिसर में बनें अस्थाई हेलिपेड़ पर हेलिकॉप्टर से पहुंची। यहां उनका भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौत्तम,पूर्व विधायक शंभूदयाल बडग़ूजर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोश फरोश के साथ स्वागत किया। यहां से राजे का काफिला सभा स्थल पटेल मैदान पहुंचा जहां पर हजारों की तादात में उपस्थित लोगों ने कर्तल ध्वनी के साथ जयकारा लगाते हुए राजे का स्वागत किया। इसके बाद मंच पर पहुंचते ही राजे ने दोनों हाथ जोड़ कर उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजे का 51 किलो फूलों की माला पहना कर स्वागत किया व भाजपा शहर व देहात मण्डल द्वारा भी राजे का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि चुनावों के समय ही कांग्रेस को आमजन की याद आती हैं इसके अलावा तो उन्हे जनता से कोई सरोकार नहीं होता। चुनावों के समय ही ये लोग कई तरह के प्रलोभन जनता को देकर गुमराह करने का प्रयास करते हैं। राजे ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे पांच साल राजस्थान में कोई विकास कार्य नहीं करवाये और अब चुनावों के पास आते ही वे कई तरह की योजनाऐं लाकर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत व यहां के विधायक डा.रघु शर्मा पर भी बरसते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और पूरे राजस्थान में इन्होने भ्रष्टाचार करने का नया रिकार्ड बनाया हैं। राजे ने जनता से आव्हान किया कि यही समय हैं जब मतदाता अपना हर बदला ले सके इसलिये अब सभी को जागरूक होकर मतदान करने की आवश्यक्ता हैं। साथ ही राजे ने राज्य में हुए अपराधों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूरे राजस्थान में अराजगता का माहौल व्याप्त हो गया हैं और तो और राज्य के मंत्री ही इन अपराधों में फंसे हुए हैं और जेल में बंद हैं। राजे ने जनता से आव्हान किया कि यह चुनाव सत्ता का सेमिफाईनल हैं जिसमें भाजपा को जीत कर जाना हैं और सत्ता का फाईनल 2014 में लोकसभा चुनाव होना हैं जिसमें देश नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बना कर ही रहेगा।
नाचते-गाते पहुंचे कार्यकर्ता –
वसुंधरा राजे सिंधिया की सभा में शिरकत करने के लिये भाजपा कार्यकर्ता नाचते-गाते जोश फरोश के साथ पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वाहनों से यहां पहुंचे और भाजपा व वसुंधरा की जय-जय कार करते हुए लगातार सुबह से ही यहां पहुंचना शुरू हो गये जो शाम तक पहुंचते रहे। वहीं सभा में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की।
खचाखच भरा मैदान –
वसुंधरा की सभा में कार्यकर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे जिसके चलते सभा स्थल पटेल मैदान खचाखच भर गया। सभा स्थल पर बनाया गया पाण्डाल छोटा पड़ गया जिसके कारण आस-पास के भवनों पर भी लोग चढ़ कर राजे की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिये।
नरेन्द्र मोदी के जयकारों से गूंजा पाण्डाल –
सभा में नरेन्द्र मोदी का गजब क्रेज लोगों में देखने को मिला। पूरा पाण्डाल मोदी के जयकारों से गूंज उठा। इसके साथ ही मोदी के कई चहेते चेहरे पर मोदी के मुखेटे लगा कर पहुंचे जो अपने आप को नरेन्द्र मोदी बता रहे थे।
लोगों से ये किये वादे –
वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा द्वारा घोषित घोषणा पत्र के कई मुद्दों को यहां दोहराया। राजे ने कहा कि भाजपा सत्ता में आती हैं तो वे 15 लाख व्यक्तियों को नौकरियां देगें,पूरी बिजली देगें व जो पेंशन योजना चल रही हैं उसमें भी बढ़ोतरी करेगें।
ये रहे मंच मर मौजूद –
सभा के दौरान मंच पर वसुंधरा राजे सिंधिया,पूर्व विधायक शंभू दयाल बडग़ूजर,भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौत्तम,पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत,रिंकू कंवर,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली,देहात अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह मौजूद रहे।
निर्दलीय ने दिया समर्थन –
वसुंधरा की सभा में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही गीता देवी शर्मा ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी हैं। समर्थन की घोषणा के बाद वसुंधरा राजे ने गीता शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कचौरी के चटकारे –
a4राजे ने सभा के बाद वापस हेलीपेड़ जाते समय रास्ते में एक दुकान पर रूक कर कचौरी के चटकारे भी लिये। राजे ने जयपुर रोड़ पर बजरंग जी नमकीन वालों की दुकान पर रूक कर पहले कचौरी का आनंद लिया व फिर चाय भी पी। इसके बाद राजे ने दुकान मालिक की पत्नि कल्पना विजयवर्गीय को धन्यवाद भी दिया।
राजे ने की मंत्रणा –
वसुंधरा राजे ने यहां के पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत,रिंकू कंवर व पूर्व विधायक शंभूदयाल बडगूजर से केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को लेकर काफी देर तक मंत्रणा भी की। राजे ने नेताओं से क्षेत्र में भाजपा की स्थिति के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!