कांग्रेस 36 कौमों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी-रघु

24-11-13 - 7केकड़ी। केकड़ी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को क्षेत्र के कई गॉँवो व ढाणीयो में सघन दौरा कर ग्रामीण मतदाताओं एव कार्यकर्ताओ से जनसंपर्क करते हुए कंाग्रेस पार्टी को भारी मतो से विजय दिलाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान गांव गांव में जगह जगह कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शर्मा का माला व साफ़ा पहनाकर आतिशबाजी कर व बैंड बाजो के साथ स्वागत किया गया। कार्यकारी ब्लॅाक अध्यक्ष रतन पंवार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को ग्राम बनेडिया से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की इसके बाद ग्राम माधोपुरा, किशनपुरा, मेहरुखुर्द, आमली का खेड़ा, लोधा का झोपड़ा, चीकल्या, किडवा का झूपड़ा, सौक्या खेड़ा व घोरदा में ग्रामवासियो एंव कार्यकर्ताओ से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियो ने डॉ. शर्मा का माला व साफा पहनाकर तथा फलो से तोल कर स्वागत किया डॉ. शर्मा ने पिछले पांच वर्षो में कराये गए विकास कार्यो के बारे बताते हुए कहा कि प्रदेश व केकड़ी क्षेत्र में चंहुमुखी विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन व अमूल्य वोट देने की अपील की। इस दौरान ग्रामवासियो ने उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीताने का विश्वास दिलाया इसके बाद डॉ. रघु शर्मा अपने पार्टी जनो के साथ ग्राम पिपलाज पहुचे जहंा ग्रामीण महिलाओ, युवा नोजवानो एंव ग्रामवासियो का सैलाब उमड़ पड़ा। डॉ. शर्मा का अभूत पूर्व एंव भव्य स्वागत करते हुए पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व सरपंच श्रवण कुमावत, पूर्व सरपंच रामगोपाल राणावत, सरपंच संतोष देवी खटीक, गज्जू बना, गाोकूल राणावत, हाथीराम गुर्जर, दशरथ सिंह, दिनेश शर्मा, रामकुमार कीर, नीकू बना, शैतान गुर्जर, आसाराम गर्ग, छगनलाल मीणा सहित ग्रामवासियो व युवा नोजवानो ने डॉ. शर्मा का माला व साफा पहना कर आतिशबाजी कर ढोल धमाको के साथ जुलुस निकाल कर पूरे गॉंव में जन संपर्क कराया। जनसंपर्क के दौरान रेगरान मोहल्ले में रामदेव जी के मंदिर पर रेगर समाज की ओर से पोखर रेगर, कालूराम रेगर, रोडू मास्टर, मोहनलाल रेगर, शिवजी रेगर सहित समाज कई पंच पटेलो ने ग्रामवासिओ ने जगह जगह माला व साफा पहनाकर तथा फलो से तोल कर डॉ. रघु शर्मा का स्वागत किया। और सगस मंडल की ओर से भी बंटी टेलर के नेतृत्व में डॉ. रघु शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा गणेश जी के मंदिर ग्रामवासियो द्वारा डॉ. शर्मा का केलो से तोलकर स्वागत किया इस मोके पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी छतीस कोमो की पार्टी है कांग्रेस सरकार ने आमजन के विकास के लिए अनेको अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चलाई है जिससे प्रदेश का आम आदमी विकास की मुख्य धारा से जुड़ा है उन्होंने क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को अपना भरपूर समर्थन एव अमूल्य वोट रुपी आशीर्वाद देकर भारी जीत दिलाने की अपील की । इसके बाद डॉ. रघु शर्मा ने ग्राम गोठड़ा, देवमण्ड, शेषपुरा, खेड़ी, देवखेड़ा में ग्रामवासियो से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने अपील की इस दौरान ग्रामवासियो द्वारा जगह जगह डॉ. शर्मा का स्वागत किया गया इसके पश्चात् डॉ. शर्मा गणेश जी की चौकी पर पहुचे जहा सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मीचंद न्याति व कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित ग्रामवासियो ने माला व साफा पहना कर ढोल धमाको के साथ डॉ. शर्मा का भव्य स्वागत किया यहां से डॉ. शर्मा 125 मोटरसाइकिलो की रैली के रूप में ग्राम खवास पहुचें जहां पर उपसरपंच अमावस महाराज, निरज पारीक, बाबूलाल खटीक, गोपीचंद खटीक, मुकेश रेगर, अब्दुल गफ्फार, सदीक मो. सहित ग्रामवासियो ने डॉ. शर्मा का माला व साफा पहना कर तथा फलो व गुड से तोल कर स्वागत किया। उपस्थित ग्रामवासियो ने डॉ. रघु शर्मा को भारी मतों से जीत दिलाने का विश्वास दिलाया जनसंपर्क के दौरान डॉ. रघु शर्मा के साथ सरपंच संघ अध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, ब्लाक अध्यक्ष छोटूलाल कुमावत , मंगल सिंह राठौड-सावर, गुलगांव सरपंच सत्यप्रसन सिंह, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रतन पंवार, मण्डी उपाध्यक्ष किशन परेवा, अब्दुल जब्बार, सावरलाल गुर्जर, धनेश जैन, नवल दाधीच, मुंशी हरिप्रकाश शर्मा, महामंत्री जयकिशन कहार और रामलाल कटारीया सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
आज यहां करेंगे दौरा –
कार्यकारी अध्यक्ष रतन पंवार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा रविवार को सुबह साढे सात बजे शोकली, कुम्हारिया, शोकलिया,नयागॉव,पीपरोली में जन सम्पर्क करते हुए मध्यान्ह दो बजे केसरपुरा पहुंचेंगे। इसके पश्चात भीलाडा, सराना, गणेशपुरा, बांटी, शोलिया में जन सम्पर्क कर शाम पांच बजे जीवनपुरा पहुंचेंगे जहां जनसम्पर्क करने के पश्चात शेरगढ, बावडी, बडला, अरवड में ग्रामीण मतदाताओं एवं कार्यकताओं से मिलकर जनसम्पर्क करेंगे।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!