भ्रष्टाचार कांग्रेस की सबसे बडी उपलब्धी-श्रीमति भदेल

अनिता भदेल
अनिता भदेल

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल ने मंगलवार अपने जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों से कहां कि राजस्थान की  कांग्रेस सरकार  की सबसे बडी उपलब्धी भ्रष्टाचार रही । श्रीमति भदेल ने कहा की अजमेर में एक और जहां रिश्वत कांड में तीन पुलिस अधिकारी जेल में गये वही कोर्ट कि लिपिक भर्ती परीक्षा में रिश्वत लेने के मामले में कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अन्य मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में एक कर्मचारी द्वारा करोडों कि राशि का गबन करने का मामला चर्चित रहा ऐसी कांग्रेस आम आदमी का क्या भला करेगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी सरकार को फिर मौका दिया गया तो भ्रष्टाचार को कानूनीजामा पहनानें में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोडेगी । भदेल ने अपील कि की भ्रष्टाचार में डूबी ऐसी कांग्रेस सरकार का सफाया कर सुशासन देने वाली भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनायें। जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासी एवं व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमति भदेल का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की रणनीति तय करनें हेतु विभिन्न वार्डो में कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गई।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल ने भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शहर महामंत्री कैलाश कच्छावा, पार्षद यशोदानन्दन, संजय खंडेलवाल के साथ वार्ड 43 के पूजा मार्ग, विजय सिंह पथिक नगर, एकता काॅलोनी, धोला भाटा गांव, इत्यादि क्षेत्रों एवं 41 के श्रृगांर चंवरी, पाराशर गली, हनुमान नगर, सेन्ट पीटर स्कूल का क्षेत्र, अंगीरा नगर, गोवा काॅलोनी, भजनगंज आदि क्षेत्रों  में जन सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से अपील की कि  आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमति भदेल के पक्ष में मतदान कर विजयी बनायें  इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने श्रीमति भदेल का ढोल ढमाकें  फुलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया साथ ही क्षेत्रवासियों ने श्रीमति भदेल का आगामी 1 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में भारी बहुमत से जितानें का विश्वास दिलाया। इस मौके पर माली समाज के पार्षद यशोदानन्दन चैहान, दीप चन्द सतरावला, श्याम लाल तॅवर, खेमचन्द टांक, मोहन लाल सांखला सहित समाज के सैकडों लोगों ने श्रीमति भदेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं समाज की और से भाजपा के पक्ष में मतदान करनें का भरोसा दिलाया।  श्रीमति भदेल के साथ विरेन्द्र दीक्षित, लक्ष्मीनारायण शर्मा, प्रणव शुक्ला, रानु त्रिपाठी, महेश शर्मा, सी.पी. गुप्ता, मदन कच्छावा, दिलीप, नोरतमल, यज्ञ दत्त मिश्रा, अशोक शर्मा, अजीत चैधरी, हेमन्त फौजी, करण दाधिच, सुरेन्द्र भामोरिया, सचिन सिंह नागपाल, सुखदेव चैधरी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
श्रीमति भदेल भाजपा युवा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, देवेन्द्र सिंह शेखावत, दलजीत सिंह, संजय खण्डेलवाल, रन्जन शर्मा के साथ अपने जन सम्पर्क के दौरान जब वार्ड 6 के ट्राम्बे स्टेशन पहुची वहां एकत्रित वाल्मिकी समाज के सेकडौ लोगों ने भाजपा में विश्वास प्रकट करतें हुए समाज के प्रमुख लाली देवी ढेनवाल, प्रहलाद, अमृत नाहरिया, पारस नाथ , नरेश पत्थरोल, शनि, बिन्दु, राजेन्द्र बिजावत, ललता प्रसाद, कैलाश चन्द सहित समाज के सैकडों लोगों ने  श्रीमति भदेल को शाॅल ओढाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वाल्मिकी समाज को सम्बोधित करतें हुए श्रीमति भदेल ने कहा कि कांग्रेस ने वाल्मिकी समाज को अपना वोट बैंक समझा है जबकि वाल्मिकी समाज के हित में कांग्रेस सरकार ने समाज के किसी भी योजना को कार्यान्वित नहीं किया हैं। जिससे समाज आज भी पिछडा हुआ हैं। जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों का श्रीमति भदेल को अपार जन समर्थन हासिल हुआ।
इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल के समर्थन में रेल्वे क्वाटर्स रामगंज, हजारी बांग, स्टाफ लाईनस, पत्थर वाली गली, मंदिर वाली गंली, एसएमबी स्कूल गली,  इत्यादि क्षेत्रों का दौरा किया इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं के हाथ पर कमल का फुल बनाकर श्रीमति अनिता भदेल को विजयी बनाने की अपील की। जन सम्पर्क के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष जयन्ति तिवारी, शहर जिला मंत्री सम्पत भाटी, मण्डल मंत्री कृष्णा सोनी, रूकमणी भदेल, सीमा गोस्वामी, कुसुम शर्मा, जयंती तिवारी, प्रभा शर्मा, संपत भाटी, कमला जिरोता, मायादेवी, मीनाक्षी, सत्यवती, ज्योति शर्मा, रजनी, पूनम, सुनीला जैनूदिया, दुर्गेश, प्रेम, प्रेमलता बुगालिया, दिव्यांशी आसोदिया, संध्या शर्मा, हेमा वाडिलिया, द्रोपती खोरवाल, जमना जिरोता, सावित्री राजोरिया, मिथलेश खोरवाल, मधुरा हववाल, शकुन्तला देवी, मोहिनी देवी, वीना देवी, पूनम यादव, सरोज जिरोता, संतोष आसोजिया, विद्या देवी इत्यादि महिला मोर्चा कार्यकत्र्ता उपस्थिति थी।
इसके पश्चात् श्रीमति भदेल भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश कच्छावा एवं लक्ष्मीनारायण शर्मा, दलजीत सिंह के साथ  लोको वर्कशाॅप गेट पर पहुचीं। जहा कर्मचारी नेता उमेश त्यागी, सुरेन्द्र सिंह राठौड, एवं राजु त्रिपाठी ने श्री मति भदेल एवं भाजपा नेताओं का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बोलतें हुए श्रीमति भदेल ने कहां कि काग्रेस सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों के विश्वास पर खरी नही उतरी हैं। इससे केन्द्रीय कर्मचारियों में भारी रोष हैं। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनाने हेतु भाजपा को भारी बहुमत से जितानें का आव्हान किया। इस अवसर पर विरेन्द्र दीक्षित, हेमन्त नायक फौजी, सुखदेव गुर्जर, संजय जसोरिया, प्रणव शुक्ला, सुरेन्द्र कुमार भामोरिया, मुकेश कुम्हार, सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थें।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल जब वार्ड 48 के क्षेत्र सुभाष काॅलोनी, सिन्धी तोपदडा, बैरवा बस्ती, मेघवंशी, बस्ती, मोची बस्ती, राव बस्ती में पहुचीं वहां क्षेत्र के भाजपा नेता कार्यकर्ता हेमराज राठौड, श्रवण तैगोरिया, वरनदीप बक्शी, प्रकाश मीणा, पंडित युगल किशोर, तेज सिंह रावा, गोविन्द कुमावत, अभिनव जोशी, लोकेश शर्मा, अक्षय माथुर, बन्सी रावत, सुरेन्द्र भामोरिया, भारत कुमार, जीतू कुमावत, हेमन्त, सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों एवं फुल मालाओं से स्वागत किया एवं मशाल जुलुस के रूप में श्रीमति भदेल ने क्षेत्र में जन सम्पर्क किया। क्षेत्र के लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास साफ झलक रहा था। जहां क्षेत्र के लोगों ने घरों की छतों से फूल बरसा कर मशाल रैली एवं श्रीमति भदेल का अभूतपूर्व स्वागत किया। क्षेत्र के व्यापारियों ने श्रीमति भदेल को शाॅल ओढाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। कांग्रेस की व्यापार विरोधी नीति से क्षुब्ध व्यापारियों ने कांग्रेस को सरकार को उखाड फेकने का संकल्प लिया।
भाजपा नेता धमेश जैन की अध्यक्षता एवं पूर्व पार्षद दलजीत सिंह व धर्मेन्द्र मीणा की उपस्थिती में वार्ड 37 के कार्याकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। कार्याकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री जैन ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर तन मन से चुनाव प्रकिया में जुट जानें को कहा। श्री जैन ने चुनाव से पूर्व तैयारियों पर कार्यकर्ताआंे से चर्चा कि एवं कार्यकर्ताओं को उनके कार्य सौपे बैठक में हरजीत सिंह, प्यारे लाल, रविन्द्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, परमजीत सिन्धु, ओमप्रकाश गोठवाल, मन्जू शर्मा, रिना कुशवाहा, अजय कपूर, राकेश शर्मा, गीता चैधरी, सज्जन सिंह राठौड,दीपक शर्मा, अश्विनी बाजपेयी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।
error: Content is protected !!