राहुल ने एक घंटे तक की गहलोत से मंत्रणा

आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी ने भी की मुलाकात
r1मदनगंज-किशनगढ। पुष्कर मे चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए हवाई पट्टी पर विमान से आए कांग्रेस के राष्टीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.जोशी एवं राजस्थान के प्रभारी गुरुदास कामत के साथ सोमवार को एक घंटे तक प्रदेश के विधानसभा चुनावों का फीडबैक लिया। इसके बाद राहुल, गहलोत, कामत व जोशी का हैलीकॉप्टर से पुष्कर रवाना हो गए। राहुल समेत तीनों नेता दोपहर को पुन: हैलीकॉप्टर से आए और जोधपुर के लिए विमान से रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सी.पी. जोशी हैलीकॉप्टर से सुबह करीब 11.10 बजे किशनगढ़ हवाई पट्टी पहुंचे। हैलीकॉप्टर से उतरे गहलोत व जोशी टेंट में जाकर बैठ गए। इसी दौरान कारपोरेट जगत में आर.के. मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी व पीआरओ महावीर कोठारी भी पट्टी पहुंचे और गहलोत से मुलाकात की। इसके बाद गहलोत व जोशी कभी एक साथ बैठे नजर आए तो कभी अपने अपने मोबाइल पर बातचीत में मशगूल दिखाई दिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 11.40 बजे विमान से पट्टी पहुंचे। यहां गहलोत व जोशी ने राहुल को सूत की माला पहना कर अगवानी की। इसके बाद कुछ देर तो सभी नेता आपस में विमान के पास ही खड़े होकर बातचीत करते रहे। फिर राहुत समेत तीनों नेता टेंट के भीतर चले गए। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि यहां पर राहुल ने गहलोत व जोशी से प्रदेश की चुनावी स्थिति की वस्तुस्थिति के बारे में विस्तृत जानकारियां ली। राहुल ने करीब एक घंटे तक कामत के साथ दोनों नेताओं से चुनावी मंत्रणा की और कुछ चुनाव के दौरान बरती जाने वाली हिदायतें भी दी। बताया जा रहा है कि राहुल ने कांग्रेस में किसी प्रकार की धड़ेबाजी को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। आखिरकार एक घंटे की मंत्रणा के बाद राहुल, कामत, गहलोत व जोशी टेंट से बाहर आए और हैलीकॉप्टर में बैठ गए और पुष्कर के लिए रवाना हो गए। अपराह्न करीब 2.43 बजे पुष्कर से हैलीकॉप्टर में सवार होकर आए और यहां से वह सभी विमान में सवार हो गए और जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

भाजपा-कांग्रेस का दौरा
r2मदनगंज-किशनगढ। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी वाडऱ्ो में दस्तक देनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के स्वागत के लिए जन सैलाब घरों से बाहर निकल कर अपना समर्थन खुले रूप से देकर भाजपा के कमल के फूल का बटन दबाकर भागीरथी के प्रयाय चौधरी को भारी मतों से जिताने को उत्साहित है। महिलाऐं चौधरी की अगवानी कर उन्हे तिलक कर मूहं मिठा करा जीत की कामना कर रही है। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महेश नगर, सुमेर नगर, मीरा बावड़ी रोड़, आजाद नगर, देवडूंगरी, हरिजन बस्ती, महावीर कालोनी, ड़ागा गली, ओसवाली मौहल्ला, जैन कालोनी, जीवन ज्योतिनगर, शिवाजीनगर, विराटनगर, भेरव नगर क्षेत्र में सघन दौरा किया। इस दौरान मतदाताओं ने चौधरी का जगह-जगह अगवानी की और भव्य स्वागत कर पूर्ण मत और समर्थन देकर भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया है। जनसम्पर्क दौरे में नगर परिषद के मंडल अध्यक्ष नेमीचंद जोशी, पूर्व सभापति सुरेश टाक व सुरेश दगड़ा, उपसभापति राकेश काकड़ा, जिला महामंत्री शंभू शर्मा, प्रकाश राठी, युवा मोर्चा प्रभारी राजू बाहेती, अध्यक्ष राजू शर्मा, सहित अनैक भाजपाई शामिल थे।
कांग्रेस प्रत्याशी नाथुराम सिनोदिया अपने समर्थकों के साथ वार्ड तीन से नो में जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभाऐं आयोजित कर क्षेत्रीय लोगों से कांग्रेस को जिताने की अपील की। सिनोदिया का जगह-जगह समर्थकों ने साफा बांधकर स्वागत किया। जनसम्पर्क में हमीदा बानो, राकेश शर्मा, शक्की मोहम्मद, मोहित खण्डेलवाल, सुशील अजमेरा, रतन यादव, सुनील सोनी, मनीष कौशिक, नरेश बाकलीवाल, धन्नालाल यादव,पिन्टू जाजू आदि थे। इस अवसर पर सिनोदिया ने कहा कि बीते पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्होने जनता के हित और आम जन को लाभ पहुंचे ऐसी योजनाओं में कोई कमी नही रखी। भविष्य में भी वें विकास कार्यो को महत्व देकर जनता के कार्यो को प्राथमिकता देगें। दुसरी ओर कीर्ति चौधरी ने मीरा चौधरी, सुरज्ञान देवी, सुन्दर देवी के साथ हाऊसिंग बोर्ड, रजिया कालोनी, रेगरान मौहल्ला, कृष्णापुरी, सुमेर नगर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सिनोदिया को जिताने की अपील की।
भाजपा के राष्टीय सचिव यादव के साथ व्यापारियों की चर्चा
मदनगंज-किशनगढ। भाजपा के राष्टीय सचिव भूपेन्द्र यादव मंगलवार को मार्बल व्यापारियों के साथ बैठकर चुनाव पर चर्चा करेगें।
मंडल महामंत्री प्रकाश राठी के अनुसार शाम पांच बजे मार्बल एरिया स्थित कौशल्या मार्बल में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ यादव विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेगें।
पुष्करणा समाज के चुनाव, गिरधर अध्यक्ष बने
मदनगंज-किशनगढ। पुष्करणा समाज किशनगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का गठन ड़ा. के के पुरोहित की अध्यक्षता में निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमें गिरधर पुरोहित अध्यक्ष, सूर्यप्रकाश व किशनगोपाल मत्तड़ उपाध्यक्ष, संजय व्यास सचिव, ज्योति सहसचिव, महेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष, क्रिड़ा सचिव अनुराग व्यास, अनिल व्यास को सांस्कृतिक सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!