भाजपा प्रत्याशी गौतम ने दौरा कर मांगा मत एवं समर्थन

27-11-13केकड़ी। केकडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्र गौत्तम ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवो का दौरा किया तथा मतदाताओं से मत एवं समर्थन देने की अपील की। गौत्तम ने मतदाताओं से 1 दिसम्बर को होने वाले मतदान में अधिकाधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। गौत्तम ने बुधवार को नाईखेडा, कालेडा कृष्ण गोपाल, आनन्दपुर, बोगला, मोलकिया, मण्डा, तीतरिया, तसवारिया, आमली, सलारी, उम्मेदपुरा, रूपनिवास, मानखंड, सूरीमाता, देवलिया खुर्द, विस्थापित कॉलोनी, काबरिया, नयागांव कुमावत, थली मोड, बघेरा ग्राम में जनसम्पर्क किया जहां गौत्तम के साथ पूर्व सरपंच दशरथ सिंह, भाजपा नेता मानसिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के रायचन्द बागडी, पूर्व पार्षद रामदेव माली, भागचन्द, चरण सिंह, पूर्व सरपंच एवं भाजपा एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष सेवाराम मीणा, सोजीराम साहू, दशरथ जाट, सत्यनारायण जाट, रामसिंह मीणा, किशोर सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। गौत्तम ने ग्रामीण मतदाताओं से रूबरू होते हुए क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का निराकरण का भरोसा दिलाया तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर अधिकाधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने गौत्तम का फूल मालाओं से लादते हुए जोरदार स्वागत किया तथा भरोसा दिलाया कि इस बार जीत भाजपा की ही होगी। प्रत्येक गांव में भाजपा के पक्ष में वातावरण निर्माण को देखकर गौत्तम ने ग्रामीण क्षेत्र को झूठे विकास का बखान करने वाली कांगे्रस को उखाड फैंकने का आह्वान किया।

भाजपाईयों ने निकाली वाहन रैली
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में वाहन रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्र गौ8ाम को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली को अजमेर रोड स्थित भाजपा कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारका प्रसाद शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हुई वाहन रैली बस स्टैण्ड, तीन ब8ाी चौैराहा, जूनियां गेट, जयपुर रोड, भट्टा बस्ती, सदर बाजार, घण्टाघर, खिडकी गेट, सूरजपोल गेट व सरसडी गेट होते हुए वापस भाजपा कार्यालय पहुंच संपन्न हुई। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, वसुंधरा राजे जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद सहित भाजपा प्रत्याशी गौ8ाम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देखते ही बनता था। वाहन रैली में भाजपा के ज्ञानेश व्यास, कन्हैयालाल जेतवाल, ज्ञानेश्वर व्यास, महावीर साहू सहित अन्य भाजपाई शामिल हुए।
राजपूत समाज ने भाजपा को जिताने का लिया संकल्प
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे के निर्देश पर बुधवार को पूर्व मु2यमंत्री भैंरोसिंह शेखावत के भतीजे व भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजपूत समाज की बैठक लेकर भाजपा के प्रति निष्ठा जताते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीताने के संकल्प को दोहराया। अपने सम्बोधन में शेखावत ने कहा कि राजपूत समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है तथा अपनी विशिष्ठ पहचान रखता है। बाबोसा चतुर्भुज सिंह भीमडावास ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैंरोसिंह ने जिस पार्टी को खून-पसीने से सींचकर वट वृक्ष बनाया है समाज उसका साथ कभी नहीं छोडेगा तथा केकडी क्षेत्र से ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में भाजपा को विजयी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करेगा। बैठक में बाबोसा चतुर्भुज सिंह भीमडावास, डॉ.शिवरतन सिंह, पूर्व उपप्रधान शिवनन्दन सिंह पारा, महेन्द्र विक्रम सिंह, भाजपा देहात अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह देवलिया, भंवर सिंह राठौड प्रान्हेडा, पूर्व सरपंच रॉबिन सिंह टांकावास, योगराज सिंह सांकरिया, भैय्या बना गुलगांव, सहकारी समिति अध्यक्षहोनहार सिंह, डूंगर सिंह कादेडा, हरनारायण सिंह राठौड धूंधरी, गोपाल सिंह राठौड उन्दरी सहित समाज के अन्य कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!