प्रदेश में 72.42 तो अजमेर में 74.46 प्रतिशत हुआ मतदान

vote01अजमेर। 1 दिसम्बर रविवार को लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान उत्सव मनाया। जिले में मतदान को ले कर मतदाताओं का उत्साह परवान पर था। मतदान को ले कर मुस्लिम इलाको में खासा उत्साह नजर आया। मुस्लिम इलाको में कम मतदान के लिए हर बार शिक्षा और जागरूकता के अभाव को जिम्मेदार माना जाता था लेकिन इस बार मुस्लिम इलाको में मतदान की रफ्तार पुराने कीर्तिमान ढहाने का संकल्प लेती नजर आ रही थी। इन इलाको में शहर के अन्य इलाको की अपेक्षा मतदान तेज नजर आया। खास बात यह थी की मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इन महिलाओ का  कहना था की मतदान विकास के मुद्दे पर किया है।
अजमेर उत्तर के चैरसियावास ग्राम में भी ग्रामीणो में मतदान को ले कर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस गाँव में लोगो ने  विकास की राह में राजनीती को बाधा करार देते हुए मतदान नहीं करने की चेतावनी दी थी लेकिन 100 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इस गांव में भी मतदान की गति तेज थी। यहा ग्रामीणो ने स्थानीय विकास के मुद्दे पर मतदान किया।
विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह सही 8 बजे मतदान शुरू हुआ। अजमेर में भाजपा के राष्ट्रिय सचिव भूपेंद्र यादव ने भी मतदान किया है। भाजपा के राष्ट्रिय सचिव भूपेंद्र यादव ने कुंदन नगर इलाके में स्थित  अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 160 पर मतदान किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी बबिता यादव भी उनके साथ थी।  यादव ने इस अवसर पर दावा किया की आज भारी संख्या में मतदान होगा और प्रदेश में परिवर्त्तन निश्चित है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने जयपुर रोड स्थित आरएसईबी कार्यालय में बूथ सं. 93 पर अपने मतधिकार का प्रयोग किया।

1 thought on “प्रदेश में 72.42 तो अजमेर में 74.46 प्रतिशत हुआ मतदान”

  1. बढ़ते मतदान का प्रतिशत इस बात का साफ़ संकेत है कि अब जनता अपने अधिकार के प्रति जागरूक होती जां रही है. यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत हैं. अजमेरनामा को बधाई कि विश्लेषित और निष्पक्ष समाचारों से हमें तथ्यात्मक जानकारी प्रदान की. – केशव राम सिंघल

Comments are closed.

error: Content is protected !!