शान्तिपूर्ण मतदान के लिये सभी आमजन का आभार व्यक्त किया

z1अजमेर। राजस्थान विधानसभा के लिये आज अजमेर शहर जिले में हुये शान्तिपूर्ण मतदान के लिये भारतीय जनता पार्टी अजमेर ने शहर के सभी आमजन का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री औंकारसिंह लखावत, जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत, पूर्वमंत्री श्रीकिशन सोनगरा, भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, पूर्णाशंकर दशोरा, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत, धमेन्द्र गहलोत, सरोज जाटव, वरि. उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री सोमरत्न आर्य, कैलाश कच्छावा, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, प्रचार मंत्री      कंवल प्रकाश किशनानी, उपाध्यक्ष संजय खण्डेलवाल, वरि. नेता सुभाष खण्डेलवाल,        प्रो. बी.पी.सारस्वत, गोपाल बंजारा, आशीष चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी, आनन्दसिंह राजावत, घीसू गढ़वाल, नरपतसिंह, देवेन्द्रसिंह शेखावत, नीरज जैन, जयन्ती तिवारी, सतीश बंसल, सम्पत साखंला, गोपाल चौहान, प्रकाश मीणा, राजेन्द्रसिंह राठौड़, इब्राहीम फखर आदि नेताओं ने आज जिले में हुये मतदान को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बताते हुये कहां कि आमजन ने बढ़ती महगांई, भ्रष्ट्राचार, व्याभिचार एवं घोटालों के विरूद्व मतदान किया है। भाजपा नेताओं ने कहां कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बहुमत से जीतेगें तथा राज्य में वसुन्धराजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।
आज भाजपा द्वारा स्थानीय स्वामी काम्पलेक्स में खोले गये संभागीय नियत्रंण कक्ष पर दिन भर मौजूद रहकर भाजपा नेताओं श्रीकिशन सोनगरा, रासासिंह रावत, पूर्णाशंकर दशोरा, शिवशंकर हेड़ा, अरविन्द यादव, कंवल प्रकाश, रमेश जैन, संजय खण्डेलवाल, अनिल त्रिपाठी, सुभाष खण्डेलवाल आदि नेताओं ने संभाग स्तर पर चुनावी प्रबन्धन पर पूरी नजर रखते हुये चुनाव संचालन को व्यवस्थित किया।
अरविन्द यादव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता
मों. 9414252930
error: Content is protected !!