शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर श्रीमति भदेल का आभार

अनिता भदेल
अनिता भदेल

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न होनें पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होेंने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने पर जिला चुनाव अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन का भी  आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता हरीश झामनानी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, प्रोफसर भगवती प्रसाद सारस्वत, देवेन्द्र सिंह शेखावत, डाॅ. अरविन्द शर्मा, कंवल प्रकाश किशनानी,  कैलाश कछावा, सम्पत सांखला, दलजीत सिंह, रंजन शर्मा,  हितेश वर्मा, वरनदीप सिंह, शेलेन्द्र सतरावला, रमेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, संजय खण्डेलवाल, सुभाष खण्डेलवाल, अजीत चैधरी, हेमन्त नायक फौजी, संजय जसोरीया, सचिन सिंह नागपाल, लोकेश शर्मा, भूपेन्द्र जिन्दल,घीसूलाल गढवाल,अशोक शर्मा, ईलिंग वर्थ, हेमेन्द्र रावत, अमृत नाहरिया, रूक्मणी भदेल, सीमा गोस्वामी, राहुल शर्मा, सुरेन्द्र भामोरिया, श्रवण तैंगोरिया ,रविन्द्र सिंह आदि ने भदेल को समर्थन देने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। मतदान सम्पन्न होने पर भाजपा कार्यलय में उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओं के उनकें द्वारा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भदेल के समर्थन में तन-मन से किये गये कार्य पर भाजपा नेताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!