जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आभार व्यक्त किया

वैभव गालरिया
वैभव गालरिया

अजमेर। विधानसभा चुनाव के तहत अजमेर जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में आज शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया । जिले में कही भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वैभव गालरिया व पुलिस अधीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव ने शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न होने के लिए जिले के सभी मतदाताओं, नागरिकों, मतदान दलों, चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनैतिक दलों सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने  विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की जागरूकता से हुए अच्छे मतदान के लिए भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!