राजस्व बढ़ाने के साथ ही छीजत को कम करने का प्रयास करें-जाट

MD Meetting_11-12-13------2अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री पी.एस. जाट ने अभियंताओं को निर्देश दिए है कि वे राजस्व बढ़ाने एवं छीजत कम करने के प्रयास करें। साथ ही सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करें। प्रबंध निदेशक बुधवार को हाथीभाटा स्थित डिस्कॉम कार्यालय सभागार में अजमेर सर्किल के अभियंताओं की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम के लोसेज दो प्रतिशत कम करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएं। वहीं राजस्व की वसूली पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिलिंग का कार्य समय पर हों । इसका ध्यान रखते हुए उसकी वसूली भी समय पर हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि खराब पड़े मीटरों को बदलने का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। इसमें शिथिलता नहीं बरती जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को अच्छी गुणवत्ता की बिजली उपलब्धता के साथ ही उसकी संतुष्टि का भी पूरा ध्यान रखा जाएं। किसी उपभोक्ता का विद्युत संबंधी कोई कार्य बकाया नहीं रहें, उसे प्राथमिकता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने पुष्कर एवं सराधना के सहायक अभियंताओं को इस संबंध में कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिएं। उन्होंने कहा कि कृषि मीटरिंग का कार्य भी सही हों तथा सरकार के निर्धारित मापदण्डानुसार उपभोक्ताओं को बिजली भी उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि मोबाईल टावर पर कड़ी निगाह रखी जाएं। चोरी या गडबड़ी पाएं जाने पर सख्त कार्यवाई भी की जाए। वहीं नियमित रूप से गडबड़ी करने वाले मोबाईल टावर के विद्युत कनेक्शन भी काट दिए जाएं। इसके लिए मोबाईल टावर की शत प्रतिशत जांच की जाएं। सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि पूरी सुरक्षा के साथ कर्मचारी कार्य करें, यह जरूरी हैं। इसके लिए सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिए जा रहे है वहीं सुरक्षा उपकरणों की खरीद की कार्यवाई भी की जा रही हैं। सुरक्षा उपकरणों का पूर्ण उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शट डाउन का कार्य भी टेलीफोन से नहीं किया जाएं इसके लिए पुस्तिका में प्रविष्टि का अंकन जरूरी हैं। सुरक्षा अधिकारी भी कार्य स्थल पर जाकर कार्य देखेंगे कि कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग कर रहे है या नहीं। बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करने पर सख्त कार्यवाई भी की जाएं। इस कार्य में सतर्कता बरतने पर ही किसी अनहोनी से बचा जा सकता हैं। इसका सभी ध्यान रखें।
प्रबंध निदेशक ने बिलिंग कार्य समय पर किए जाने की हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि एआरओ एवं संबंधित लिपिक ठेकेदार एजेन्सी से बिल प्राप्त होने पर उसे ध्यान से जांच लें, उसके पश्चात ही बिल का वितरण किया जाएं। बिलोें में गडबड़ी पाए जाने पर उसकी सूचना भी दी जानी चाहिए ताकि संबंधित एजेन्सी को पाबंद किया जा सकेें। बिलिंग का कार्य समय पर होने पर ही राजस्व की प्राप्ति समय पर हो पाएंगी, इस कार्य को सभी गंभीरता से लें। उन्होंने बिलिंग एजेन्सी द्वारा दी जाने वाली सीडी का भी अवलोकन कर उसकी प्रभावी पर्यवेक्षण करने के लिए वरिष्ठ लेखाधिकारी को निर्देशित किया।
बैठक में निगम के तकनीकी निदेशक श्री के.सी. गोइदानी ने जीएसएस की जांच नियमित करने तथा उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में तीन माह शेष है ऐसे में राजस्व वसूली का कार्य को कार्य योजना बनाकर पूरा किया जाना चाहिए।
इस मौके पर अजमेर संभागीय मुख्य अभियंता श्री बी.एस. रत्नू ने भी सभी से अपने राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने तथा लोसेज कम करने पर जोर दिया। वहीं अधीक्षण अभियंता (शहर) श्री एन.एस. निर्वाण ने भी विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यो की जानकारी दी। बैठक में अधिशाषी अभियंता शहर एवं जिला खण्ड ने भी विभिन्न कार्यो से अवगत कराया।

error: Content is protected !!