…बावली आज कुण आवेलो

a1अरांई। आज तो इतवार है, बावली आज कुण आवले, कुछ इस प्रकार ही आपस में बतियाते हुए नरेगा कार्यस्थल पर काम रही महिलाएं दोपहर एक बजे अपने घर लौट रही थीं। नजारा समीपवर्ती ग्राम छोटालाम्बा ग्राम पंचायत का है, जहां आकोडिय़ा रास्ते तालाब पर चल रहे नरेगा कार्य के दौरान श्रमिकों ने दोपहर एक बजे ही छुट्टी कर ली। अरांई ब्लॉक में किस प्रकार नरेगा कार्यों में अनियमितताओं का दौर जारी है, इसका नजारा साफ तौर पर देखा जा सकता है। देखा जाये तो पंचायत समिति मुख्यालय से समय पर मोनिटरिंग की कमी के कारण अनियमितताओं का दौर जारी है।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!