केकड़ी। केकड़ी शहर एवं देहात भारतीय जनता युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक शुक्रवार को पालिका सभा भवन में अजमेर जिला देहात युवा मोर्चा अध्यक्ष रामावतार लाटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर भाजयुमो अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी एवं देहात अध्यक्ष मनोज कुमावत ने जिलाध्यक्ष लाटा का राजस्थानी परंपरानुसार माल्यार्पण कर साफा बंधाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाटा ने बताया कि जिला स्तरीय नवमतदाता स6मेलन 5 जनवरी को 4यावर में आयोजित होगा जिसमें 15 मण्डलों के करीब 3 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स6मेलन में अजमेर जिले के सभी आठों भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का जिला भाजयुमो की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही इस अवसर पर बैठक में 4यावर में आयोजित होने वाले नवमतदाता स6मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। केकड़ी भाजयुमों अध्यक्ष और देहात अध्यक्ष मनोज कुमावत ने बताया कि स6मेलन में केकड़ी से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में पालिकाध्यक्ष रतनलाल नायक,शहर मण्डल महामंत्री अनिल राठी, महेश बोयत, शंकर लक्षकार, पार्षद सत्यप्रकाश वैष्णव, सुरेश सेन, बच्छराज छीपा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र सिंह रावत, कार्यक्रम के सहसंयोजक बद्री सामरिया, सुरेश बैरवा, भागचंद छीपा, कपिल विजय, मुकेश विजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।
वीडियोग्राफी कार्यक्रम स्थगित
केकड़ी निर्वाचक पंजीयन कार्यालय में 28 व 29 दिसम्बर को होने वाला वीडियोग्राफी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सारस्वत ने बताया कि 28 व 29 दिसम्बर को नवमतदाताओं की वीडियोग्राफी का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन 31 दिसम्बर तक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी रहने के कारण वीडियोंग्राफी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
मुकदर्मा दर्ज करने के आदेश
अपर मु2य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम केकड़ी ने छेड़छाड़ व जाति सूचक श4दों से अपमानित करने का मामले में केकड़ी पुलिस को आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। मेवदाकलां निवासी परिवादियां लाडा देवी ने एडवोकेट भंवरसिंह राठौड़ के जरिए इस्तगासा पेश कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम में मेवदाकलां निवासी महावीर पुत्र रामेश्वर जाट, मुकेश पुत्र घीसालाल जाट के खिलाफ वाद प्रस्तुत कर बताया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा जातिसूचक श4दों से अपमानित किया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने थानाधिकारी केकड़ी को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए है।
-पीयूष राठी