कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह

abअजमेर। नया बाजार स्थित ‘‘द्रौपदीदेवी संावरमल उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह दिनांक 12-02-2014 को ‘‘लक्ष्मी नैन’’ समारोह स्थल पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात् राशि, दीक्षा, श्रद्धा द्वारा गणेष वंदना व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने कक्षा 12वीं की छात्राओं को तिलक लगाकर व दही पेड़ा खिलाकर स्वागत किया। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुतियों के साथ खुषी भरे माहौल में विदाई दी। सभी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। आयुषी अपूर्वा ने ‘तू ही हो……’ गीत पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। राशि और अनोप ने ‘कमली-कमली…..’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
अंकिता, नेहा ने ‘बहारा-बहारा’ पर शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया। शाहिस्ता, प्रिया और अदिति ने ‘जिगर दा टुकड़ा’ पर समूह नृत्य किया। मनीषा व गीता ने ‘लांग दा लशकारा’ पजंाबी पॉप नृत्य कर वातावरण को मस्त बनाकर सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया। अंकिता व शिवानी ने ‘देसी गर्ल्स व देसी बॉयस’, भावना ने ‘चिंथा चिंथा-था’ और निशा व प्रिति ने ‘टाय-टाय फिश’ पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाह-वाह लूटी, अंकिता ने ‘राधा तेरी चुनरी’, मेघा ने ‘मैने पायल हे छनकाई’ पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। रंगारंग कार्यक्रम के अन्त में कक्षा 11वीं की छात्रा रविना, दीक्षा व राशि द्वारा विदाई गीत ‘बिते हुऐ लम्हों की कसक साथ रहेगी’ प्रस्तुत किया गया।
स्कूल के आउट गोइंग सीनियर्स को फूल व स्मृति चिन्ह देकर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल व कक्षा अध्यापिका श्रीमती दीपमाला तंवर, श्रीमती दीपिका गर्ग व सुश्री स्वाती शर्मा द्वारा अच्छे परिणाम व उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा रविना, श्रद्धा, दीक्षा व राशि द्वारा किया गया। सीनियर छात्राओं ने स्कूल में बिताए दिनों की मधुर स्मृतियां तथा रोचक अनुभव सुनाए। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जो इस प्रकार रहे –
1.    पेपर गेम
2.    60 सैकण्ड में साड़ी पहनों
3.    उछलकर जलेबी खाओं
4.    रिंग गेम
कक्षा 11वीं की छात्राओं ने कुछ रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जिसके परिणाम इस प्रकार रहे –
1.    मिस चार्मिंग    –  कु. रंजना आचार्या
2.    बेस्ट सिम्पलिसिटी –  कु. दिव्या अग्रवाल
3.    मिस मैचिंग    –  कु. दिव्या चुण्डावत
4.    मिस द्रौपदीदेवी   –  कु. रविना जेसवानी
अन्त में इतने मदमस्त माहौल में कक्षा 12वीं की छात्राएं भी पीछे नहीं रहीं उन्होने भी डी.जे. पर समूह नृत्य करके कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का अन्त कक्षा 11वीं की अध्यापिकाओं सुश्री तनु श्रीवास्तव, श्रीमती चेतना व श्रीमती वृतिका द्वारा आभार व्यक्त करके किया गया।
रंजना अग्रवाल, प्रधानाचार्या

error: Content is protected !!