सभी के सहयोग से ही समाज सुधार संभव-मेघवाल

वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर का 25 वां आचार्य पदारोहण रजत कीर्ति चारित्र महोत्सव
1अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार गौरक्षा के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। समाज को भी इसमें सक्रिय सहयोग करना होगा। आचरण सुधार से ही समाज सुधार संभव है। सरकारें सिर्फ कानून बना सकती है लेकिन उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी के सक्रिय सहयोग की जरूरत है। आज देश को जैन धर्म के सिद्घांतों पर अमल करने की आवश्यकता है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री मेघवाल रविवार को मदनगंज किशनगढ़ में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वद्र्घमान सागर के 25 वें आचार्य पदारोहण रजत कीर्ति चारित्रमहोत्सव के तहत आयोजित अभिवंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की महान आध्यात्मिक शक्ति रहा है। इसमें जैन समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे गौ रक्षा के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि गौ रक्षा हमारी संस्कृति से जुड़ा विषय है। सरकारें सिर्फ कानून बना सकती हैं। गौरक्षा के लिए गंभीर प्रयास समाज के सक्रिय प्रयास से ही संभव है। सुधार तभी संभव है जब सब मिल कर प्रयास करें।
श्री मेघवाल ने कहा कि गौरक्षा तथा समाज में सुधार से जुड़े अन्य कानूनों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हो। लोग इसमें सीधे जुड़ें तो बदलाव आ सकता है। समाज में व्यापक बदलाव सामाजिक जीवन में बदलाव से ही आ सकता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री अशोक परनामी ने कहा कि आज पूरे विश्व को जैन धर्म के सिद्घांत अपनाने की जरूरत है। विश्व में जिस तरह से हिंसा व अशांति फैल रही है, उस पर काबू पाने के लिए जैन धर्म के सिद्घांतों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। श्री परनामी ने जैन समाज के लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जन समस्याओं के निराकरण को लेकर गंभीर हैं। किशनगढ़ में जैन समाज द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को राज्य सरकार द्वारा पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक श्री भागीरथ चौधरी, भाजपा नेता एवं देहात अध्यक्ष श्री बी.पी. सारस्वत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इससे पूर्व सभी ने वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज से आशीर्वाद लिया। विभिन्न धार्मिक आयोजन भी हुए।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!