राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एंव राजसमन्द सांसद हरिओमसिंह राठौड़ आज अजमेर के लिए रवाना हुए। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की राजस्थान की नसीराबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के नामांकन के समय नसीराबाद विधान सभा चुनाव प्रभारी राठौड़ भाजपा प्रत्याशी के साथ मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व सांसद राठौड़ एंव नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ उदयपुर में नाथद्वारा मन्दिर मंडल बोर्ड के विकास कार्यों पर होने वाली बैठक में भाग लिया।