निकासी के अभाव में बारिश के पानी ने तांडव मचाया

क्षेत्रवासियों का घर से बाहर निकलना हुआ दुश्वार, वन विभाग कार्यालय मे भी गंदे पानी ने डाला डेरा
02

निकासी सुचारु नहीं होने कारण क्षेत्र मे जमा गंदा पानी व वन विभाग के कार्यालय में पानी भरा होने के कारण तंबू में ड्यूटी दे रही कर्मी। फोटो- सुमन प्रजापति
निकासी सुचारु नहीं होने कारण क्षेत्र मे जमा गंदा पानी व वन विभाग के कार्यालय में पानी भरा होने के कारण तंबू में ड्यूटी दे रही कर्मी। फोटो- सुमन प्रजापति

-हेमन्त साहू- ब्यावर। शहर मे करीब तीन सप्ताह पहले हुई बारिस कम पानी निकासी के अभाव कई मोहल्लो मे एवं सरकारी विभाग के कार्यालय मे बरसाती पानी पसर जाने से लोगो एवं कार्यालय कर्मीयो का जीना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की निकासी सुचारु करने के लिए कई बार को सुचित करने के बाद भी बुधवार को एसडीएम भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशिकान्त शर्मा ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल के पीछे के क्षैत्र का जायजा लिया। मौके पर जाकर देखा तो वन विभाग का कार्यालय मे पिछले 20 दिनो से बरसाती पानी के निकासी का समुचित प्रबंध नही होने के कारण बरसात का पानी पुरे कार्यालय को करीब 3 फीट पसरा हुआ था। कायालय मे विभागीय ट्रेक्टर कीचड व काई जमे हुए पानी मे फंसा हुआ था। यही नही कार्यालय मे पानी भरा होने के कारण वन विभाग कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लक्ष्मण कार्यालय के बाहर पानी मे तंबु लगाकर चारपाई पर ड्युटी निभा रहा था। एैसा ही दृश्य शहर के अभिषेक नगर, मिल क्षैत्र कें निकट बसी कॉलोनीयो मे पानी भरा होने के कारण क्षैत्र वासियो का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। क्षैत्र के महिला, पुरुष व बच्चे गंदे पानी से निकल कर स्कुल एवं अन्य कार्यो के लिए आते- जाते है। क्षैत्रीय पार्षद दीपसिंह काठात ने क्षैत्र के हालात के बारे मे अधिकारीयो को जानकारी देते हुए पीडा बताई। यह नजारा देख एसडीओ प्रसाद ने आयुक्त शर्मा को शीघ्र ति शीघ्र पानी की निकासी का प्रबंध कर डेरा डाले हुए पानी को खाली करने कें निर्देश दिये।

error: Content is protected !!