अशोक गहलोत ‘बिगड़ैल बच्चा’ : वसुंधरा

vasundhara 3राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर प्रदेश में जात-पात के नाम पर बैर फैलाने का आरोप लगाते हुए सभी वर्गो से प्रदेश के विकास के लिए एकजुट रहकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया है। राजे ने बुधवार को विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान के दौरान नसीराबाद सीट पर भाजपा के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर प्रहार किया। राजे ने गहलोत को बिगडैल बच्चे उपाधि देते हुए कहा कि अपने हाथ से सत्ता जाती देखकर गहलोत ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया और प्रदेश में जात-पात तथा मजहब के नाम पर सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने आते ही इन अव्यवस्थाओं को दूर करने का काम किया है। कांग्रेस द्वारा भाजपा को सबक सीखाने की नसीहत पर राजे ने कहा कि लगभग आधी शताब्दी तक प्रदेश को बदहाली में पहुंचाने वाली कांग्रेस को यह हक नहीं है कि वह प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करे।

error: Content is protected !!