विद्यार्थियों को कराया जाएगा अकबर के किले का भ्रमण

MUSIUM 2 aजिला प्रशासन द्वारा आगामी 27 सितम्बर को आयोजित होने वाले विश्व पर्यटन दिवस पर विद्यार्थियों को अकबर के किले का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं पुरातात्विक महत्व की इमारतों की साफसफाई भी की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों को अकबर के किले का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम एवं राजकीय संग्रहालय के संग्रहालयाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है। इसी तरह नगर निगम, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संग्रहालयाध्यक्ष को अजमेर शहर के संरक्षित एवं असंरक्षित पुरास्मारकों व भवनों के आसपास साफसफाई तथा सौन्दर्यीकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान अकबर के किले, अढ़ाई दिन का झोंपडा, आनासागर बारादरी एवं सोनी जी की नसियां के आसपास विशेष रूप से चलाया जाएगा।
error: Content is protected !!