![20140925_145151[1]](https://ajmernama.com/wp-content/uploads/2014/09/20140925_1451511.jpg)
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरूष पंण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंति के अवसर पर आज शहर भाजपा के सभी मण्डलों व मोर्चो द्वारा विचार गोष्ठिया सामाजिक समरस्ता के कार्यक्रम, रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण, अल्पसंख्यक बस्तीयों में पार्टी तथा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा एकात्म मानववाद, पण्डित दीनदयाल जी की जीवनी व जनसंघ व भाजपा की विकास यात्रा विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखें।आदर्श मण्डल
भाजपा आदर्श मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं अजमेर के प्रभारी श्री बीरमदेव सिंह ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी हम सबके लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। पण्डित जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रवाद व सास्ंकृतिक मुल्यों की स्थापना एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिये सर्म्पित कर दिया। पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद दर्शन की 50वीं वर्षगंाठ पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि एकात्म मानववाद के दर्शन को आज सम्पूर्ण विश्व में मान्यता प्राप्त हो रही है। मानव को पूरे विश्व से जोड़ने वाला भारतीय संस्कृति पृष्ठ भूमि पर आधारित यह दर्शन मानव को विश्व से जोड़ने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि 1947 में आजादी के पश्चात पाकिस्तानी सेना द्वारा कश्मीर पर आक्रमण करने के दौरान तब के प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस हमले को नाकाम करने में सक्षम भारतीय सेना को रोका गया तथा इस विषय को जबरन संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाकर उलझा दिया गया। परिणाम स्वरूप कश्मीर के कुछ हिस्सों पर आज भी पाकिस्तान ने अघोषित रूप से कब्जा कर रखा है। इसी प्रकार विभाजन के पश्चात पूर्वी पाकिस्तान में हुए हिन्दुओं के नरसंहार पर भी नेहरू जी की दोहरी नीति से व्यथ्ति होकर केन्द्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की तथा पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय संस्थापक महामंत्री बने। आदर्श मण्डल के मण्डल अध्यक्ष श्री घीसू गढ़वाल ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी प्रकाश डाला। मंच संचालन महामंत्री राजेश घाटे ने किया। इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री कैलाश कच्छावा, सोमरत्न आर्य, डॉ. प्रियशील हाड़ा, कंवल प्रकाश किशनानी आदि उपस्थित थे।
बजरंग मण्डल
भाजपा बजरंग मण्डल में आयोजित कार्यक्रम में एकात्म मानववाद के दर्शन पर बोलते हुए पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने कहा कि एकात्म मानववाद का उद्देश्य मनुष्य को विश्व से जोडने के साथ ही उससे भी आगे चराचर जगत को जोड़ना है। पण्डित दीनदयाजी ने कहा है कि मनुष्य मन बुद्धि शरीर व आत्मा का सम्पुर्ण समुचय है। तथा उसके सुखों के लिये धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष चार पुरूषार्थ है तथा इनका समनवित रूप ही इसमें व्यक्ति से परमिष्ठी, अखण्ड वृताकार व विविधता में एकता का उल्लेख है। पण्डित दीनदयाल जी ने कहा था कि अर्थ का अभाव भी बुरा है व अर्थ का प्रभाव भी बुरा है। जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने दीनदयाल जी की जीवनी पर बोलते हुए कहा कि दीनदयाल जी बचपन से ही कठीन परिश्रम करते हुए विपरित परिस्थतियों में पढ़ाई कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उसके बाद अपने सम्पुर्ण जीवन को राष्ट्र सेवा के लिये सर्म्पित कर दिया। उन्होने अपने व्यवहार कार्य पद्धति व आचरण से हजारेां कार्यकर्ताओं को संगठन का कार्य करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि भारतीय जीवन मुल्यों के अनुरूप लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परिवर्तन करने का आग्रह लेकर जनसंघ राजनेतिक मंच पर उतरा था। मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत ने कहा कि उपाध्याय जी के जीवन से हमें कर्मठ कार्यकर्ता बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए। मंच संचालन मण्डल महामंत्री जे.के. शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, रमेश शर्मा, विनित जैमन, नीरज जैन, अरविन्द शर्मा, ऊषा किरण जोशी, राजकुमार लालवानी आदि उपस्थित थे।
पृथ्वीराज मण्डल
भाजपा पृथ्वीराज मण्डल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन ने एकात्म मानववाद के दर्शन पर विचार व्यक्त कियें। उन्होने कहा कि हमारी पंच निष्ठायें, राष्ट्र निष्ठा, लोकतंत्र निष्ठा, समता निष्ठा, सर्वधर्मपंथ सम्भाव व मुल्य आधारित राजनीति है और हम आज भी पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय के विचारों के अनुरूप काम कर रहे है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवश्ंाकर हेड़ा ने पण्डित दीनदयाल जी के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार सारा जीवन उच्च विचार को अपनाते हुए दीनदयाल जी ने संगठन को दिशा प्रदान की। जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि पण्डित के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया तथा धन्यवाद महामंत्री पुष्पेन्द्र गौड ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, जिला उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, महेश शर्मा, प्रकाश बंसल, वासुदेव सोनी, कैलाश सोनी, कल्पना कारवा, कमलेश शर्मा, रोशन पठान, अमर सिंह मकवाना, सुलोचना शुक्ला, जयप्रकाश सोनी, पार्षद योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
आर्य मण्डल
भाजपा आर्य मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश माननीय बीरमदेव जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य भाजपा के मुल दर्शन एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में विचार रखें। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक अनिता भदेल व पूर्व सांसद रासासिंह रावत ने एकात्म मानववाद पर बोलते हुए कहा कि इस पर आधारित अन्तिम व्यक्ति को जोड़ने वाले अनत्योदय की योजना को देश व विदेशों की कई सरकारों ने मान्यता प्रदान की है व पूर्व विधायक हरिश झामनानी ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सामाजिक सेवा करने वाले सिंधी समाज के उत्कृष्ठ कार्य करने पर श्री कन्हैया लाल जी, श्रीचन्द्र साधवानी, श्रीमती डॉ. कमला गोखलानी व वालमिकी समाज के आनन्द महाराज जी, श्री संतोष कुमार कालोशिया, को श्रीफल व शॉल ओढाकर सम्मानित किया साथ ही मण्डल के पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार द्वारा सहवरण पार्षद श्री पवन सवासिया, श्रीमती लाली देवी डेंडवाल का अभिनन्दन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा ने किया। इस अवसर पर महामंत्री एच. लालवानी, रमेश मारू, पार्षद खेमचन्दानी, मण्डल उपाध्यक्ष काजल जेठवानी, रामदेव गुर्जर, विनोद सादवानी, अमर सिंह तंवर, भगवान सिंह, अमृतलाल नारिया, राजकुमार मौर्य आदि उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059