निर्मल भारत अभियान के तहत कई गांवों में स्वच्छता कार्यक्रम

04

रैली निकालते हुए व बैठक में ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के बारे मे चर्चा करते हुए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
रैली निकालते हुए व बैठक में ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के बारे मे चर्चा करते हुए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निर्मल भारत अभियान अन्तर्गत राष्ट्रीय जगरुकता स्वच्छता सप्ताह के तहत ब्लॉक जवाजा के ग्राम पंचायत नाईकला,देवाता, काबरा आदि कई गाँवों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के तहत अभियान में जिला परियोजना समन्वयक विजेन्द्रसिंह राठौड ने ग्राम पंचायतों में विद्यालय स्वच्छता रैली, चौपाल बैठकें, स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक व ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

फोटोग्राफर एसोसियेशन का गठन
ब्यावर। ब्यावर फोटोग्राफर एसोशियेसन द्वारा रविवार को जैन स्टुडियो पर बैठक रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष व कार्यकारिणी हेतु चुनाव किया गया है जिसमें अध्यक्ष गोविन्द प्रजापति ,संरक्षक सुरेन्द्र मारोठिया,उपाध्यक्षराजकुमार अरोडा,सचिव लखन सांखला,सह सचिव गोपाल साखंला,कोषाध्यक्ष दिनेष जैन,प्रचार मंत्री राकेश झांकल ,संगठन मंत्री देवेन्द्र चौहान एवं कार्यकारिणी सदस्य श्याम अग्रवाल, प्रदीप गहलोत, नवीन गर्ग, राजू शर्मा, कार्यक्रम संयोजकअजीत शर्मा सज्जन भाटी, राजन मयंक, शमशेर काठात, विष्णु जी, इन्द्र जैन, संदीप व अन्य सदस्य मिटिंग में उपस्थित थे। नई कार्यकारिणी द्वारा सामाजिक कार्य किया जायेगा व नये सदस्यो को बनाया जायेगा।

error: Content is protected !!