रोडवेज सीएम पारीक ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

ब्यावर आगार सीएम पारीक व कर्मी झाडु निकालते हुए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
ब्यावर आगार सीएम पारीक व कर्मी झाडु निकालते हुए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारत स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत बुधवार प्रात: ब्यावर रोडवेज बस स्टेन्ड पर श्रमदान कार्यक्रम रखा गया है। ब्यावर आगार मुख्य प्रबंधक अनिल पारीक ने बस स्टेन्ड परिसर मे कर्मचारियो के साथ झाडु लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
सीएम पारीक ने बताया कि भारत स्वच्छता अभियान के तहत रखे गये इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारीगण मय स्टाफ सहित आवश्यक रूप से उपस्थित होकर श्रमदान किया एवं आमजन व यात्रीयो को स्वच्छता जागरूकता संदेश दिया। पारीक ने बताया कि उनकी ओर से शहर में जागरूक लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह है िक अभियान के तहत श्रमदान करने में पहल करेंगे , अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों को स्वच्छता जागरूकता से संबंधित आयोजन / गतिविधियां कर सकारात्मक सहयोग अदा करने हेतु अभिप्रेरित करेंगे।

error: Content is protected !!