एकेएच से फिलहाल नहीं होगा ऑर्थोपेडिक वार्ड बंद

राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय। फोटो- सुमन प्रजापति
राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय। फोटो- सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के अ श्रेणी राजकीय अमृतकौर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड को बंद करने की कार्रवाई पर अभी रोक लगा दी गई है। कई संगठनों द्वारा वार्ड बंद किए जाने के निर्णय का विरोध जताया। क्षेत्रिय विधायक शंकर सिंह रावत ने भी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड को बंद नहीं होने देने का आश्वासन दिया। लोगों विरोध और मरीजों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल ऑर्थोपेडिक वार्ड को बंद करने का फैसला टाल दिया है। गौरतलब है कि स्टॉफ की कमी हो ही हवाला देते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पहले आइसोलेशन फिर ऑब्जरवेशन वार्ड को भी बंद कर दिया। जिस कारण संक्रमित रोगों से ग्रसित मरीजों को भी सामान्य मरीजों के साथ ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों में संक्रमण की संभावना बनी हुई है।

इनका कहना है:-
मरीजोंको होने वाली असुविधा को देखते हुए मंगलवार सुबह पीएमओ डॉ. प्रमोद पोरवाल ने वार्ड बंद करने की प्रक्रिया रोकने को कहा। फिलहाल वार्ड बंद नहीं किया जाएगा, और मरीजों को ऑर्थोपेडिक वार्ड की सुविधा मिलती रहेगी। आरपीवर्मा, नर्सिंगअधीक्षक, राजकीय अमृतकौर अस्पताल
एनआरएचएम के आदेश थे के एमटीसी और एफबीएनसी वार्ड के स्टॉफ को प्रभावित नहीं किया जाए। ऑर्थोपेडिक वार्ड में स्टॉफ की व्यवस्था कर दी जाएगी। मरीजों को असुविधा नहीं हो इस कारण फिलहाल वार्ड को बंद नहीं किया जाएगा। एनआरएचएम के आदेश ऑर्थोपेडिक वार्ड के लिए नहीं थे वो तो एमटीसी और एफबीएनसी वार्ड के स्टॉफ को रोटेट नहीं करने के थे। स्टॉफ की कमी पूरी करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है।
-डॉ. प्रमोद पोरवाल, पीएमओ,राजकीय अमृतकौर अस्पताल।

error: Content is protected !!