शहर में झाडू लगाओ-भ्रष्टाचार मिटाओ-गंदगी हटाओ अभियान आरंभ

ब्यावर, (हेमन्त साहू): आम आदमी पार्टी ब्यावर टीम ने आज स्थानीय चांग गेट पर महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर तथा उदयपुर रोड़ पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा स्थल पर जाकर इन प्रतिमाओं की धुलाई कर इनको माल्यार्पण एवं परिसर की सफाई कर इनके जीवन एवं कृतित्व का स्मरण कर इनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया तथा श्रृद्धासुमन अर्पित किये। इसके साथ ही झाडू लगाओ अभियान का शुभारम्भ किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी तथा भारत माता की जयघोष के नारे लगाये व गांधी जी का प्रिय गीत ”रधुपति राधव राजा रामÓÓ गाया।
आम आदमी पार्टी के एडवोकेट रामपाल कुमावत, जयनारायण पंवार, पारसमल श्रीश्रीमाल, कल्याणसिंह, गुलाबचंद शर्मा, जसराज चौहान, राधावल्लभ माहेश्वरी, कन्हैयालाल खत्री, संतनारायण शर्मा, ताराचंद नागौरा, नीलेश बुरड़, सतीश थानवी, संजय बल्दुआ, बाबू चीता, नारायण जनागल, एडवोकेट सोहनसिंह आदि ने प्रतिमा स्थल की सफाई व धुलाई में सक्रिय योगदान दिया तथा भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के गुलाबचंद शर्मा ने सम्बोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए पार्टी के झाडू लगाओ – भ्रष्टाचार मिटाओ – गंदगी हटाओ अभियान की जानकारी दी तथा बताया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश में जो स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जो एक अच्छा कदम है, परन्तु इसके साथ ही देश के शासन एवं प्रशासन तथा राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंदगी जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है उसकी भी सफाई करके स्वच्छ शासन एवं प्रशासन देने की मुख्य आवश्यकता है। भ्रष्टाचार की सफाई के बिना गांधी एव शास्त्री के सपनो को साकार नहीं किया जा सकता है। इस उद्देश्य को लेकर पार्टी द्वारा झाडू लगाओ – भ्रष्टाचार मिटाओ – गंदगी हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जो सरकारी कार्यालय जन सेवा केन्द्रो के स्थान पर भ्रष्टाचार के केन्द्र बन गये है उनकी सफाई हेतु उनके कार्यालयों के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा झाडू लगाकर उन व्याप्त भ्रष्टाचार का भण्डाफोड कर इन्हें जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का निरन्तर अभियान चलायेंगे तथा भ्रष्ट अधिकारियों एवं राजनेताओं की आर.टी.आई. के तहत प्रमाणिक जानकारियां लेकर उनके कारनामों का जनता एवं मीडिया में भण्डाफोड किया जायेगा।
इसके उपरांत टीम ब्यावर ने रेलवे स्टेशन के सफाई अभियान में भाग लेकर वहां उपस्थित उपखण्ड अधिकारी, आयुक्त, विधायक एवं सांसद हरिओमसिंह राठौड को अभियान की जानकारी देकर वहां चलाये जा रहे सफाई अभियान में सहयोग किया तथा साथ ही उनके क्षेत्राधिकार के अधीन चल रहे सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंदगी को दूर करके जनता को अन्याय एवं शोषण तथा आर्थिक लूट से बचाने हेतु वार्ता कर सहयोग की अपील की । जिस पर प्रशासन एवं सांसद ने भ्रष्टाचार मिटाने में अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
”आपÓÓ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चश्मा नहीं होने पर नया चश्मा लाकर लगाया तथा प्रशासन पर चुटकी लेते हुए उन्हें बताया कि अब गांधीजी सरकार एवं प्रशासन तथा राजनेताओ एवं उनके अनुयायियो द्वारा की जा रही उनके आदर्शो की हत्या को पुन: देखने में समर्थ हो गये है तथा जनता की नजर से सबके कारनामों को देख रहे है। जो शुभ संकेत है।