सामूहिक शपथ ग्रहण के बाद सांसद, विधायक, परिषद सभापति एवं एसडीओ ने झाडू लगा एवं पौधारोपण कर दिया स्वच्छता संदेश

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। गांधी जयन्ती केा ब्यावर रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजसमंद सांसद श्री हरिओम सिंह राठौड द्वारा विधायक शंकरसिंह रावत की अध्यक्षता एवं नगर परिषद सभापति श्री लेखराज कंवरिया, ब्यावर एसडीओ भगवती प्रसाद , नगर परिषद आयुक्त शशी कान्त शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य आयोजित समारोह में अधिकारियों, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुडें पदाधिकारियों, छात्रा-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को स्वच्छ शपथ दिलाकर एवं रेलवे प्लेटफार्म पर झाडू लगा तथा रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण करते हुए भारत स्वच्छ मिशन (अभियान) का शुभारम्भ किया।
इस मौके उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल के रेलवे अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह ने अतिथियों के सम्मान में पलक पावण्ेा बिछाये। ब्यावर रेलवे स्टेशन पर ऐसा भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम सम्भवत: प्रथम बार देखा गया जब नगर की कंचन देवी जैन शिक्षण संस्थान, श्री नृसिंह अग्रसैन विद्यापीठ, एसडी कॉलेज की एनएसएस टीम, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारी, श्रीसीमेन्ट लिमिटेड के योगेश महेता की टीम, ज्ञानचंद महावीर इन्टरनेशनल , लॉयन्स क्लब सहित अन्य स्वयंसेवी एवं व्यापारिक व सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि, गणपतसिंह मुग्धेश सहित विभिन्न पार्षद व जनप्रतिनिधि तथा उपखण्ड क्षेत्रा में तैनात उच्चाधिकारियों में जवाजा से बीसीएमओ डॉ0 सी0एल0परिहार व बीईईओ लक्ष्मण सिंह पंवार, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ0 आरएस पचैारी, पीएमओ डॉ0 प्रमोद पोरवाल, डिप्टी कन्ट्रोलर डॉ0के0के0चौहान व लेखाधिकारी मुकेश पाण्डे, ब्यावर कोषाधिकारी श्री चौहान, डीएसपी घनश्याम शर्मा, रेलवे पुलिस थानाधिकारी फूलसिंह मीना, रेलवे के सीसीएम के0आर0मीना, एसएम एल0आर0मीना, जिला मुख्यालय आयुक्त रेलवे स्काउट महेश कुमार शर्मा, डीटीसी रामसिंह व रोवर लीडर रसपालसिंह , तहसीलदार मदनलाल जीनगर, नगरपरिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक भंवरलाल जावा, महेन्द शर्मा व हरिराम लखन सहित पूरी उनकी टीम एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम, सफाई कार्यक्रम, स्वच्छ भारत संबंधी हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर अंकित करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण साबित होने वाली देश के प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी कीस्वच्छ भारत की अवधारणा को तहदिल से स्वीकारोक्ति प्रदान की। विद्यालयी छात्रा-छात्राओं ने शहर के मुख्य बाजारों एवं रेलवे स्टेशन पर अपने हाथों में स्वच्छता महत्व दर्शाती तख्तियां व बैनर लिये गगनभेदी नारों Ó स्वच्छ भारत हमारा भारत ÓÓ, स्वच्छता में है लक्ष्मी का वास ÓÓ, गली-गली में शौर है, स्वच्छता अभियान का है जोरÓÓ ÓÓस्वच्छ भारत, स्वच्छ रेल, आनन्दमय यात्रा ÓÓ का उदघोष करे जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सांसद श्री हरिओम सिंह राठौड़ ने प्रेस के साथभी चर्चा में हिस्सा लिया। इसमौकेपर उन्होंने कहा कि गांधी जयन्ती के अवसर पर पूरे देश में शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी का एक सपना था, माननीय प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी की देश व्यापी एवं अनूठी सोच को कार्यरूप देने हेतु देशवासियों को सच्चे दिल से सामूहिक रूपसे सहभागी बनना होगा।
स्वच्छता भारत अभियान के श्रीगणेश समारोह की अध्यक्षता करतेहुए ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने कहा कि कोई कार्य छोटा नहीं होता है अत: हमें हमारी सोच को उच्च बनाने की जरूरत है। घर,गली, मौहल्ला, गांव व नगर कीसफाई से वातावरण पवित्रा होकर स्वच्छता में अभिवृद्धि होती है।स्वच्छता सतत ज़ारी रहनी चाहिए ताकि देशका भविष्य स्वस्थ एवं समृद्ध बने। ब्यावर नगर परिषद के सभापति श्री लेखराज कंवरिया ने ब्यावर शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में आज के इस भव्य आयोजन को सुखद भावी परिणाम देने वाला बताया एवं परिषद की गतिविधियों की जानकारी रखी।
एसडीओ भगवती प्रसाद ने स्वच्छ भारत अभियान एक अच्छी शुरूआत बताया और कहाकि हमें हमारे बच्चों में बाल्यावस्था से ही गंदगी व कचरा न फैलाने संबंधी अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करना होगा। नागरिकों, दुकानदारों व व्यापारियों को अपने यहां कचरा पात्रा में ही कचरा डालने की प्रवृति को स्व:आदत बनाने की जरूरत है। रैली आदि के ज़रिये आमजन को स्वच्छता जागरूकता संदेश देना चाहिए ताकि गंदगी निवारण हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा किये जाने वाले कार्यो में नागरिक सहभागी बन सकें।
सुनो-सुनो ऐ दुनिया वालों बापू की ये अमर कहानी
गाँधी-शास्त्री जयंती मनाई
ब्यावर,(हेमन्त साहू): निकटवर्ती ग्राम चाँग स्थित श्रीमती रतनकंवर भंवरलाल गोठी आदर्श विद्या मन्दिर में बुधवार को महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक विकास सेन ने बताया कि महात्मा गाँधी ने हमेशा जीवन में सत्य-अंहिसा जैसे जीवन आदर्शों के पालन की बात कही। सत्य-अंहिसा बल ही उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाई। वहीं किशोरसिंह रावत ने कहा कि गाँधीजी अपना छोटे-छोटा कार्य स्वयं करते थे। उन्होंन दूसरों को भी अपना कार्य स्वयं करने की पे्ररणा प्रदान करते हुए स्वावलंबन की भावना को जन्म दिया। संस्था प्रधान रोहिताश कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। देश की आजादी व नवभारत के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान रहा। इस मौके पर तरूणसिंह रावत ने सुनो-सुनो ऐ दुनिया वालों बापू की ये अमर कहानी.. .. ..वो बापू जो पूज्य है इतना जितना गंगा माँ का पानी.. .. .गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने भी गाँधी-शास्त्रीजी के जीवन पर अपने विचार रखे। इस दौरान मुकेश कुमार,ललिता जैन आदि शिक्षक मौजूद थे।