
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अजयमेरु महानगर का स्थापना दिवस 3 अक्टूबर को सुभाष उद्यान में विजयादषमी उत्सव के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण और षस्त्र पूजन के पष्चात महानगर संघचालक माननीय श्री सुनील दत्त जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जैन संत परम पूज्य ऐलाचार्य श्री श्री108 वसुनन्दीजी महाराज जी के सक्षिप्त जीवन का परिचय दिया और भेंट स्वरुप, मत चुके चौहान, आदि षंकराचार्य, स्वामी विवेकानन्द आदि की पुस्तकें दी।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायण लाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि विजयादषमी आसुरी षक्तियों पर दैवीय षक्तियों की विजय का पर्व है। कलियुग में संगठन ही षक्ति है अतः सज्जन षक्ति का संरक्षण कर वैभवषाली भारत के निर्माण के लिये डॉक्टर हेडगेवार ने 1925 में विजयादषमी के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना कि थी। संघ निस्वार्थभाव से विषुद्ध राष्ट्रभक्ति से युक्त अनुषासनबद्ध संगठित षक्ति के निर्माण में लगा है। वर्तमान में फैली बुराईयों एवं अपसंस्कृतियों को दूर करने का एक ही मार्ग है – सज्जन धर्मषील समाज का संगठन। ध्येय की ओर चलते रहें तो अन्ततः जीत सत्य एवं धर्म की ही होनी है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पूज्य वसुनन्दीजी महाराज ने कहा कि प्राणी मात्र के लिये जीने का आधार देष होता है, जो देष की रक्षा के साथ देष का संवर्धन करना चाहते है वहीं सच्चे धार्मिक है। भारतीय संस्कृति दया मूलक है अंिहंसा उस का प्राण है। हिन्दु षब्द का अर्थ ही अहिंसक होना है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रषंसा करते हुए कहा कि विष्व के सबसे बड़े स्वंयसेवी संगठन के रुप में संघ सद्गुणों के प्रसार एवं सज्जन षक्ति के संगठन में निस्वार्थ भाव से लगा है। उन्होंने स्वदेषी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्नान करते हुए गौ हत्या बन्द करने तथा गौ मांस के निर्यात को रोकने के लिये सम्पूर्ण समाज के सहयोग की आवष्यकता जताई। उन्होंने उपस्थित बन्धुओं को अण्डा, मांस तथा मदिरा का सेवन नहीं करने का सामुहिक संकल्प भी करवाया।
इसके पश्चात ठीक 10ः00 बजे सुभाष उद्यान से संघ का पथ संचलन प्रारम्भ हुआ। विभिन्न मार्गोे से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार घोष की थाप पर पूर्ण गणवेष में लगभग 1000 स्वयं सेवक संचलन करते हुए निकले। अद्भु्त अनुषासन एवं सामुहिकता से षहर का वातावरण देष भक्ति पूर्ण हो गया। जगह जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा करके स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
(सुनील दत्त जैन)
महानगर संघ चालक,
अजयमेरु महानगर
मो0 9829070055