अजमेर. सात साल से बंद पड़े अजयमेरू प्रेस क्लब खुलने के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी की क्लब के अध्यक्ष डा. रमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार 4 अक्टूबर, 2014 को गांधी भवन स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एस.पी.मित्तल(उपाध्यक्ष)ए, गिरधर तेजवानी, महासचिव मनवीर सिंह (महासचिव), प्रताप सनकत (उपाध्यक्ष), सुरेश कासलीवाल, कमल वर्यानी (सचिव), सत्यनारायण जाला (कोषाध्यक्ष), राजेन्द्र हाड़ा (विधि सलाहकार), सूर्य प्रकाश गांधी (विधि सलाहाकार), सादस्य सरवर सिद्धकी, विनित लोहिया, रहमान खान, सुधीर मित्तल, चन्द्रशेखर, बृजेश शर्मा, संजय गर्ग, पीयूष गोयल, राजेन्द्र गांधी एवं बद्रीश घिल्डियाल उपस्थित थे। बैठक की शुरूआत गणेश पूजन के साथ हुई। बैठक में क्लब के अध्यक्ष डा. रमेश अग्रवाल ने क्लब की गतिविधियों को तीव्र गति से शुरू करने का आगाह किया। वरिष्ठ पत्रकार एस.पी.मित्तल, गिरधर तेजवानी ने भी सुझाव दिए। कोषाध्यक्ष सत्यनाराया जाला ने अब तक क्लब का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर 3 बजे समाप्त हुई।