गरबा-डांडिया रास महोत्सव का आयोजन

02
गरबा नृत्य करती हुई छात्राए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के देलवाड़ा रोड स्थित आस्था कान्वेंट स्कूल में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। राजस्थानी गुजराती गीतों पर स्कूल स्टॉफ विद्यार्थियों ने जमकर गरबा किया। प्रतियोगिता में बेस्ट ड्रेस में पार्थ सोनी, गरिमा सैनी श्रेया गर्ग रहे। बेस्ट डांस प्राची राणावत, कनिका अग्रवाल गौरव गुर्जर रहे। लवीना अग्रवाल को डांडिया च्ीन का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डायरेक्टर रघुवीर सिंह कच्छावा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रिंसीपल करिश्मा शर्मा, रजनी शर्मा, प्रमिला जैन, शैंकी गौड़, मोनिका चौहान, भावना, वर्षा शर्मा, दिलीप सिंह, विवेक शर्मा, कविता, मृदुला, किरण, जयवंती समेत अनेक स्टॉफ मौजूद थे।
इसी तरह निकटवर्ती जवाजा स्थित कैशव विद्यास्थली स्कूल में गरबा डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शंकर सिंह रावत थे। अध्यक्षता जवाजा विकास अधिकारी राजबाला मीणा ने की। कार्यक्रम में बीईईओ लक्ष्मण सिंह पंवार, जवाजा थानाधिकारी नंदकिशोर, हरजी सिंह कड़ीवाल, जोधसिंह, लक्ष्मण सिंह अनाकर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। महोत्सव में 4 ग्रुप बनाए गए। जिसमे अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल डायरेक्टर महेंद्र सिंह रावत ने किया।

error: Content is protected !!