दैनिक जीवन में स्वच्छता महत्वपूर्ण-कोठारी

अंबुजा परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान का आगाज
06ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकटवर्ती राबडियावास ग्राम मे अंबुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा महात्मा ग्रांधी की जयंती के उपलक्ष मे एक विशेष क्लीन प्लांट को लांच किया गया। अंबुजा सीमेंट के वरिष्ठ प्रबंधक महेन्द्र पालीवाल ने कहा कि देशव्यापी अभियान के तहत अंबुजा के अधिकारियो एवं ने फैक्ट्री परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्लांट युनिट हेड राजेश कोठारी ने सभी कंपनी के अधिकारियो एवं कर्मचारियो के साथ झाडु लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कोठारी ने कहा कि सुरक्षा व स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अगले 3 माह मे प्लांट की हाउस कीपींग को सुधारने पर काम करते हुए प्लांट को एक मॉडल प्लांट बनायेंगे। इस मौके पर संस्थान के मनोज कर्नावत, अनुपम अग्रवाल आदि ने स्वच्छता रखने को संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आनंद मालपानी व बीके मंसुरी ने किया।

कांग्रेस द्वारा निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर कांग्रेस द्वारा आगामी माह मे होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी रुपरेखा तैयार करने का आगाज हो गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. एससी जैंन ने ने बताया कि कांग्रेस को हर वार्ड मे मजबुत करने के लिए कार्यकर्ता जुट गये है। प्रत्येक वार्ड मे 200 नये सदस्य बनाने को लेकर कार्य कर्ता जुट गये है। वार्डो से दांवेदारी करने वाले प्रत्याशियो को अपना आवेंदन मय विवरण ब्लॉक कांग्रेस के समक्ष पेश करने को कहा गया है। प्रत्येक वार्उ मे कांग्रेस का वातावरण बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दी गई है।

error: Content is protected !!