देश के लाने माने कव्वाल 25 को कव्वाली प्रोग्राम, 26 भरेगा चढावटा में मेला

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकटवर्ती चढ़ावटा ग्राम स्थित दरगाह हजरत दीनाशाह बाबा के उर्स मुबारक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबा के दरबार में कव्वाली, खेलकूद प्रतियोगिता मेल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नौजवान कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सदर अध्यक्ष रायपुर प्रधान लाल मोहम्मद की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। उर्स कार्यक्रम समिति के पप्पू काठात ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर को रात्रि में कव्वाली प्रोग्राम होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कव्वाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा 26 अक्टूबर को फिरोज खान पहलवान की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें अजमेर, ब्यावर, पाली समेत कई जिलों की टीमें अपनी कला-कौशल का परिचय देंगे। बैठक में संरक्षक नवाब चाचा, हनुमान प्रसाद बालाजी, महामंत्री देवकीनंदन शर्मा, क्रीडा मंत्री इब्राहिम काठात, सालम काठात रूपनगर, रज्जाक मास्टर, सालम काठात, कोषाध्यक्ष चांद मोहम्मद, याकूब भाई, चांद जी प्रजापत, गुलजार राही, सलीम सोनी, ईश्रान खान, मुकेश, अब्दुल अजीज दरगाह मुजावर रमजान शाह मौजूद थे।
शहर की व्यवस्था चरमरा रही, उपनिदेशक को दी गलत जानकारी
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। नगर परिषद प्रशासन एवं शासक द्वारा शहर के कई वार्डो मे हो रही समस्याओ को नजर अंदाज कर शहर की स्थिति का सर्वे करने आई स्वायत्त शासन विभाग की उपनिदेशक शहर के विकास की डींग हांकते हुए गलत जानकारी देने का भाजपा पार्षद ज्ञानदेव झंवर नेंं निदेंशक स्वायत्त शासन विभाग के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौपते हुए बताया कि स्वायत्त शासन विभाग की उपनिदेशक मुक्ता मित्तल शहर के विकास कार्यो का सर्वे करने बुधवार को ब्यावर आई थी। उस दौरान नगर परिषद अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने गलत जानकारीया दी। झंवर ने बताया कि शहर के कई वार्डो एवं बाजार सहित मुख्य मार्गो पर रोशनी व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर की सडके नालियो का कई वार्डो मे निर्माण नही होने के कारण गंदे पानी की निकासी नही हो पा रही है। शहर के कई वार्डो मे सफाई नही होने से कचरा भरा पडा है। क्षतिग्रस्त सडको का पेचवर्क नही होने से लोगो को निकलना दुभर हो रहा है। शहर मे कई समस्याए है, जिनका समाधान गौण नजर आ रहा है। इतनी समस्या होने के बाद भी अपनी झुठी ऊची दिखाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने उपनिदेशक का शहर के हालत की गलत जानकारिया दी गई है। पार्षद झंवर ने निदेशक स्वायत्त शासन विभाग सही जानकारी व रिपौर्ट जनप्रतिनिधियो की मिटींग बुलाकर लेने की मांग की। ताकि विकास के झुठे दावो का पता चल सकें।