आप राजस्थान ने किया आदर्श गांव रालेगण सिद्धि का किया दौरा

अन्ना हजारे से मिला दल, अन्ना ने ब्यावर के स्वागत को याद किया व दी शुभकामनाएं

आप पदाधिकारी रालेगण गांव के खेतो की जानकारी लेते हुए। फोटो- जी सी प्रजापति।
आप पदाधिकारी रालेगण गांव के खेतो की जानकारी लेते हुए। फोटो- जी सी प्रजापति।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। आम आदमी पार्टी राजस्थान का दल प्रदेश संगठन संयोजक सुनील आगीवाल के नेतृत्व में दिनांक 15 व 16 अक्टूबर को महाराष्ट्र स्थित आदर्श गांव हिवडे बाजार एवं अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धी का दो दिवसीय दौरा किया।
आप का दल गत बुधवार को अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धी पहुंचे जहां अन्ना हजारे के साथ 2 घंटे तक वर्तमान देश की स्थिति पर वार्ता इस पर अन्ना ने उन्हें गम्भीरता से सुना व अपने विचार रखें। उन्होंने केजरीवाल की नीति पर कोई संदेश नहीं जताया। उन्होंने केजरीवाल को अपनी ओर से शुभकामनाऐं दी। वार्ता के दौरान अन्ना ने जनतंत्र यात्रा के दौरान ब्यावर में हुए स्वागत से अभिभूत नजर आये उन्होंने ब्यावर टीम के सभी सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाऐं भेजी। ब्यावर को प्रतिनिधित्व जवाजा के संयोजक घेवरचंद प्रजापति ने किया।
इसके उपरांत शिष्टमण्डल हिवडे बाजार के लिए निकल गया। रात्रि विश्राम हिवडे बाजार में ही किया। हिवडे बाजार देश का एक आदर्श गांव है जहां 1989 से आज दिन पिछले 25 वर्षो से पोपट राम राव ही हिवडे बाजार के निर्विरोध सरपंच चुने जा रहे है। गांव में 1300 लोग रहते है। यहां एक मुस्लिम घर है उसके लिए सभी गांव वालों ने मिलकर हिवडे बाजार में एक मस्जिद भी बनवाई है। मच्छर एवं गंदगी का कही नामो निशान तक नहीं है पूरा गांव एकसे गुलाबी रंग से रंगा है। सफाई व्यवस्था सभी गांव वाले मिलकर करते है। यहां जल व्यवस्था की जिम्मेदारी महिलाओ को है व घरों के बाहर महिला मुखिया की नेम प्लेट लगी हुई है।
हिवडे बाजार में 1992 में 180 परिवार में से 168 बी.पी.एल. परिवार थे जबकि वर्तमान 2014 में 226 परिवार में सिर्फ 3 बी.पी.एल. परिवार है। यहां ग्राम पंचायत नहीं होकर उसे ग्राम संसद का नाम दिया गया है। जिसमें सभी गांव वाले मिलकर निर्णय लेते है व हर माह हिसाब पेश किया जाता है। गांव में एक भी मकान कच्चा नहीं है।
हिवडे बाजार की आय का मुख्य स्त्रोत दुग्ध उत्पादन व कृर्षि है। यहां 4500 लीटर दूध प्रतिदिन निकलता है व सिचाई कुओं से होती है। जल संग्रहण के तहत अच्छे प्रबन्ध से जल स्तर जो पूर्व में 80 फीट पर था वो आज 15 फीट पर आ गया है। बोरवेल पर स्थानीय ग्राम संसद ने पाबंदी लगा रखी है। कोई भी सदस्य बैंक डिफाल्टर नहीं है। ग्राम संसद ने यह तय भी तय किया है कि हिवडे बाजार की जमीन बाहर को कोई व्यक्ति नहीं खरीद सकता है।
हर वर्ष 21 दिसम्बर को एक आम सभा होती है जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित होते है। शराब पर पूर्ण पाबंदी है। भ्रष्टाचार को वहां कोई काम नहीं है। सभी अपनी जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करते है। इस कारण पिछले 25 वर्षों से वार्ड पंच व सरपंच भी निर्विरोध चुने आ रहे है।
हिवडे बाजार के दौरे के बाद पास ही निवंडुगे बाडी गांव का भी दौरा किया जो कि पिछले 2 वर्ष से आदर्श गांव की श्रेणी में शामिल है।
इस दो दिवसीय दौरे में प्रदेश संगठन संयोजक सुनील आगाीवाल, ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्र जवाजा से घेवरचंद प्रजापति, टौक से हनुमान सैन, प्रशान्त कुमार, रामावतार फौजी, भरतपुर से विजय मिश्रा, करौली से लक्ष्मीनारायण मीणा, धोलपुर से देवेन्द्र सिंह, अमित कुमार, बांरा से गिरीराज मीणा व झुंझनु से दयानन्दसिंह आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!