फार्म के एवज में की डेढ़ लाख की उगाई, प्रदेश से डांट पडऩे पर वापस लौटाए

भाजपा मंडल ने लिए थे 1 फार्म के हजार रुपये, 301 ने किया आवेदन
101

रुपये वापस लेते हुए एवं नोट व फार्म को दिखाते हुए भाजपाई। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
रुपये वापस लेते हुए एवं नोट व फार्म को दिखाते हुए भाजपाई। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे निकाय चुनाव म वार्ड प्रत्याशी बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट चाहने वाले भाजपाईयो को दुसरे दिन गुरुवार को मुरारका भवन मे भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा एवं मंडल पदाधिकारियो ने भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन प्राप्त करनेवाले भाजपा जनो को 1 हजार रुपये देकर फार्म दिया। फार्म पर ना कोई राशि लिखी हुई थी एवं नाहि पार्टी की रसीद दी गई। जब पत्रकारो ने पुछा तो मंडल अध्यक्ष हेडा बताया कि इससे पुर्व भी हुए दो निकाय चुनावो मे पुर्व मंडल नें भी राशि लेकर फार्म दिये थै। जिनकी भी रसीद नही दी गई थी। संगठन कोष मे जमा कर लिया था। बुधवार को प्रथम दिन 167 भाजपाईयो से प्रत्येक फार्म 1 हजार एवं एससी वर्ग के कार्यकर्ताओ 500 रुपये लेकर फार्म दिया गया। जिससे करीब डेढ लाख की राशि प्राप्त हुई। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के आदेशानुसार आवेदन करने वालो को बुलाकर वापस राशि सौंप दी गई है। गुरुवार को दुसरे दिन 134 आवेदन दिए गए। कुल दो दिनो मे 301 कार्यकर्ताओ ने आवेंदन प्राप्त किया। गुरुवार को मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, मंडल चुनाव प्रभारी हरजीसिंह रावत, प्रवक्ता विष्णु शर्मा, रिखब खटौड, कैलास मुन्दडा, तुलसी रंगवाला,महेन्द्र शिशोदिया सहित अनैक पदाधिकारीयो की मौजुदगी मे आवेदन फार्म वितरित किये गये। मंडल अध्यक्ष हेडा ने बताया कि दो दिनो मेे कुल 301 पार्टी के लोगो नें भाजपा से टिकट लेने के लिए फार्म लिए। कई कार्यकर्ताओ ने भाजपा मंडल द्वारा आवेंदन फार्म पेटे प्रत्येक बुधवार को लिए 1 हजार रुपये वापस देने की बात कही।

error: Content is protected !!