विकास से जुडी संभावित घोषणाओं की सूची तैयार करने के निर्देश

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संभावित घोषणाओं संबंधी बैठक आयोजित

किशोर कुमार
किशोर कुमार

अजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वे अपने विभाग के द्वारा अजमेर जिले में कराए जाने वाले संभावित विकास कार्योें की सूची तत्काल तैयार कर दें जिससे ”सरकार आपके द्वारÓÓ कार्यक्रम के तहत समाविष्ट कर सुझावों को क्रियान्वित करने का प्रयास राज्य सरकार स्तर पर किया जा सके।
श्री कुमार आज जिला कलेक्टे्रट सभागार में अजमेर संभाग में निकट भविष्य में होने वाले ”सरकार आपके द्वारÓÓ कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के सुझाव, मांगों व समस्याओं के आधार की जाने वाली संभावित घोषणाओं पर विचार-विमर्श हेतु आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कोटा व अजमेर में संभावित कार्यक्र्रम है, जिसके लिए पूर्व तैयारी किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अजमेर को स्मार्ट व हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की सरकार की घोषणाओं के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ जाती है। अजमेर के हेरिटेज स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए विकास हेतु सुझावों व संभावित घोषणाओं को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करे, जिससे संभाग का चहूूूॅमुखी विकास हो सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ई-सुगम पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रदान करते हुए बताया कि ई-सुगम पोर्टल पर वर्ष 2012-13 के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण किया जाना चाहिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम श्री सी आर मीना ने बताया कि अजमेर के विकास संबंधी घोषणााओं को प्रारूप में प्रस्तुत करते समय हेरिटेज स्वरूप का ध्यान रखना आवश्यक है। शहर में फ्लाई ओवर, ओवर ब्रिज, जेएलएन अस्पताल में विकास के कार्य समेत विविध संभावित कार्यों को प्रस्तुत किया जा सकता है।
बैठक में जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिन्धी, उपनिदेशक सामाजिक न्याय व आधिकारिता विभाग श्रीमती विजयलक्ष्मी गौड समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!