
ब्यावर (हेमन्त साहू) । निकटवर्ती अजमेर हाईवे मार्ग स्थित खरवा की और 1 गौवंश से भरा ट्रक जाने की सुचना पाकर अखिल भारत हिन्दु क्रांति सेना के जिला प्रमुख कुलदीप बोहरा पुलिस व अपने संगठन के लोगो को सुचना दी। सुचना पाकर पहुचें संगठन के लोगो ने ट्रक का पीछा करते हुए रुकवाया। गौ तस्कर व ट्रक चालक ट्रक छोंड फरार हो गए। इसी दौरान पहुची सदर थाना पुलिस ने गौवंश को ट्रक से मुक्त कराकर गौ वंश को तिजारति गौशाला मसुदा रोड छुडवाया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
तीन ग्राम पंचायतों में लगेंगे आज से चार दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । शहर पंचायत समिति जवाजा के ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायत मुख्यालय अतीतमण्ड , सरमालिया तथा बनजारी मुख्यालय पर बुधवार 12 नवम्बर से शनिवार 15 नवम्बर तक भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किये जाएंगे। एसडीओ ब्यावर भगवती प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित ग्राम पंचायतवासियों से अनुरोध है कि उनके आईटी सेन्टर पर लगने वाले भामाशाह शिविर का अवश्य फायदा उठावे।
